Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CJP प्रोटेस्ट में भास्कर रिपोर्टर पर लाठीचार्ज:पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ाकर पीटा, युवक बोला- और मारो; सुरक्षाबल फायरिंग पोजीशन में; 30 PHOTOS-VIDEOS

    23 hours ago

    1

    0

    दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च जारी है। प्रदर्शनकारी संसद के पास पहुंच गए हैं। इस दौरान भास्कर रिपोर्टर उदय भटनागर को भी लाठी पड़ी है। इससे उनका हाथ घायल है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस के गोले दागे हैं। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। इधर, बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन में घुस गए हैं। वहां उन्होंने इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। सोमवार के प्रदर्शन के लिए लोग रविवार रात 11 बजे से ही जंतर-मंतर पर जुटने लगे थे। उन्होंने फुटपाथ पर ही रात गुजारी। सुबह जब मार्च शुरू हुआ, तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। रविवार रात से सोमवार सुबह तक क्या कुछ हुआ, देखें 21 PHOTOS-VIDEO में भास्कर रिपोर्टर से मारपीट के बाद की तस्वीरें 1. जंतर-मंतर के ताजा हालात, 13 तस्वीरों में 2. लोग रात में ही जंतर-मंतर पहुंचे, प्रदर्शन शुरू हुआ, 5 तस्वीरें 3. लोगों ने फुटपाथ पर रात बिताई, 2 तस्वीरें 4. पुलिस ने बैरिकेडिंग की, प्रदर्शनकारियों ने तोड़ी, 5 तस्वीरें 5. सोमवार सुबह मार्च की तैयारी, 3 तस्वीरें -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज:भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ी, संसद मार्च में देरी; दीपके बोले- हमें कोई नहीं रोक सकता कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के पहले पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने-सामने आ गए हैं। पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर रखी है और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने नहीं दे रही है। जंतर-मंतर पर भारी भीड़ मौजूद है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेडी वेंस की पत्नी उषा ने बेटे को दिया जन्म, 156 साल में पहली बार पद पर रहते हुए उपराष्ट्रपति बने पिता
    Next Article
    पीएम बोले- 28 साल के युवा इतिहास रच रहे:राहुल पर तंज, 56 साल के युवा की बात नहीं कर रहा; पीछे खड़े रिजिजू हंसने लगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment