Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM Vijay Swearing-In: तमिलनाडु में नए सियासी युग का आगाज, आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे जोसेफ विजय

    4 hours ago

    1

    0

    तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के संस्थापक सी. जोसेफ विजय आज यानी रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर यहां जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में सुबह 10 बजे एक भव्य समारोह में विजय को पद की शपथ दिलाएंगे। इस समारोह के साथ ही राज्य में पहली बार किसी गैर-द्रविड़ दल की सरकार बनेगी और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) तथा द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के परंपरागत वर्चस्व का अंत होगा। आर्लेकर द्वारा विजय के नए मंत्रिमंडल को भी पद की शपथ दिलाए जाने की संभावना है। मंत्रिमंडल में ‘बुस्सी’ एन आनंद, आधव अर्जुन, के ए सेंगोट्टैयन, एस कीर्तना के अलावा के जी अरुणराज, पी वेंकटरमणन, सी टी आर निर्मल कुमार, ए राजमोहन और के टी प्रभु शामिल होंगे। विजय के 13 मई तक या उससे पहले विधानसभा में विश्वास मत के जरिये बहुमत साबित करने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Superstar से CM बने Thalapathy Vijay, मां ने कहा- Mother's Day पर बेटे ने दिया अनमोल तोहफा
    Next Article
    Suvendu Adhikari का 'एक्शन मोड', सुब्रत गुप्ता बने सलाहकार, CMO से 16 अधिकारियों का तबादला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment