Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम

    11 minutes ago

    2

    0

    असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी ने बिस्वनाथ में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर कड़ा प्रहार करते हुए भ्रष्टाचार और परिवारवाद के गंभीर आरोप लगाए।राहुल गांधी ने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने परिवार को भ्रष्टाचार में शामिल कर बड़ी भूल की है। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राहुल गांधी ने तीखे लहजे में कहा कि मुख्यमंत्री को उनके किए के लिए माफी नहीं मिलेगी और उन्हें जेल भेजकर ही दम लिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Kozhikode में Amit Shah का शक्ति प्रदर्शन, Mission Keralam के लिए भरी हुंकारकांग्रेस के बब्बर शेर हिमंता को नहीं छोड़ेंगेराहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को देश का 'सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री' करार देते हुए कहा कि वह नफरत की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा घबराए हुए हैं क्योंकि उन्हें पता है कि कांग्रेस के 'बब्बर शेर' उन्हें छोड़ने वाले नहीं हैं।असम की विविधता का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'असम एक फूलों के गुलदस्ते जैसा है, जहां हर समुदाय इसकी असली ताकत है।' उन्होंने गोरखा समुदाय के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सीमाओं पर देश की रक्षा करने वाले इस समाज ने राष्ट्र को बहुत कुछ दिया है।अमित शाह के इशारे पर काम कर रहे हैं सीएमराहुल गांधी ने आरोप लगाया कि असम की सरकार दिल्ली से नियंत्रित हो रही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह के पास मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार का पूरा कच्चा चिट्ठा है, इसलिए हिमंता वही करते हैं जो उन्हें ऊपर से कहा जाता है। उन्होंने फिर दोहराया कि भ्रष्टाचार के इस मामले में अब मुख्यमंत्री का परिवार भी कानूनी कार्रवाई की जद में आएगा। हिमंता बिस्वा सरमा रात को सो नहीं पाते हैं, क्योंकि वो जानते हैं कांग्रेस के 'बब्बर शेर' उन्हें जेल में डालने जा रहे हैं।वो हाथ जोड़ेंगे असम की जनता से माफी मांगेंगे, लेकिन अब माफी का कोई मतलब नहीं है, उन पर कानूनी कार्रवाई जरूर होगी।हिमंता बिस्वा सरमा को जितना कूदना-फांदना… pic.twitter.com/zJPiUfTWlM— Congress (@INCIndia) April 5, 2026 इसे भी पढ़ें: Naveen Jaihind का दावा, Kejriwal के Sheesh Mahal में Raghav Chadha को 'मुर्गा' बनाकर पीटा गया!नफरत बनाम असम के गौरव की लड़ाईवहीं, गुवाहाटी में कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के भीतर भारी असंतोष है। उन्होंने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा की हताशा साफ झलक रही है। इमरान ने इस चुनाव को 'नफरत बनाम असम के गौरव' का मुकाबला बताते हुए कहा कि भाजपा के पास दिखाने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है, इसलिए वह बार-बार घुसपैठियों जैसे मुद्दों का सहारा ले रही है।असम में 9 अप्रैल को मतदान होना है और चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran US War Live Updates: USA ने खुद गिराया अपना एक फाइटर, ईरान ने कहा-पायलट बचाने का अमेरिका प्रयास विफल
    Next Article
    आंखों में आंखे डालकर ईरान से अपना पायलट उठा ले गया अमेरिका, हॉलीवुड स्टाइल में स्पेशल फोर्सेज का रेस्क्यू ऑपरेशन देखता रह गया ईरान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment