Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Congress नेता Ajay Rai की हालत स्थिर, अचानक हुए थे बेहोश Medanta Hospital के ICU में भर्ती

    3 hours from now

    2

    0

    कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय का यहां मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है जिन्हें कल अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद भर्ती कराया गया था। अस्पताल के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राय शुक्रवार शाम करीब छह बजे अपने आवास पर अचानक बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। कपूर ने बताया कि चिकित्सकीय परीक्षण में पता चला है कि राय के शरीर में सोडियम की कमी हो गई थी और उनका रक्तचाप भी बढ़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने उनका तुरंत उपचार किया, जिसके बाद उनकी स्थिति में सुधार है। अस्पताल के निदेशक ने बताया कि चिकित्सकों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुए है और फिलहाल वह होश में हैं, बातचीत कर रहे हैं तथा हालत स्थिर है। शनिवार दोपहर मेदांता अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया, ‘‘ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (56) को शुक्रवार शाम लगभग साढ़े छह बजे आपातकालीन विभाग में लाया गया था। उस समय, वह बेहोशी की हालत में थे और उन्हें दौरा पड़ा था। प्रारंभिक जांच में उनके रक्त में सोडियम का स्तर कम (हाइपोनेट्रेमिया) पाया गया।’’ बुलेटिन में कहा गया है, ‘‘वर्तमान में, क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉ. दिलीप और उनकी टीम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। इलाज के दौरान, उनके सोडियम स्तर को नियंत्रित और स्थिर कर दिया गया है। फिलहाल उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है और वह लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं।’’ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने शनिवार को कहा, “शरीर में सोडियम का स्तर कम होने के कारण अजय राय को शुक्रवार शाम लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह लखनऊ में अपने आवास पर बेहोश हो गए थे। पूरे दिन वह पार्टी के कार्यक्रमों में व्यस्त रहे और हवाई अड्डे भी गए थे।” कांग्रेस की उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी अविनाश पांडे ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “अब उनकी (अजय राय की) हालत स्थिर है और मैं भी लखनऊ पहुंच रहा हूं।’’ वाराणसी में अजय राय की पत्नी रीना राय ने कहा, ‘‘बाबा विश्वनाथ की असीम कृपा और आशीर्वाद से उनकी (अजय राय की) तबीयत में काफी सुधार है एवं वह पहले से बहुत बेहतर हैं।’’ कांग्रेस की वाराणसी महानगर इकाई के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने दावा किया कि राय की तबीयत में सुधार है और आज शाम तक अपने गृह जिले वाराणसी आ सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ उत्तर प्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जी के अस्वस्थ होने के समाचार से चिंतित हूं। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। आशा है कि वह जल्द से जल्द स्वस्थ हों और फिर से पूरी शक्ति के साथ जन सेवा में सक्रिय हों।’’ अविनाश पांडे ने शनिवार को ‘एक्स’ पर लिखा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के खराब स्वास्थ्य के बारे में खबर चिंताजनक है। मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मेरी प्रार्थना है कि डॉक्टरों की देखरेख में वह जल्द ही ठीक हो जाएं और हम सभी के बीच सक्रिय रूप से लौट आएं। वाराणसी निवासी राय ने पिछले तीन आम चुनावों-2014, 2019 और 2024 में वाराणसी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें जीत हासिल नहीं हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bengal Strongroom विवाद: TMC नेता Shashi Panja भड़कीं, बोलीं- सुरक्षाकर्मी नियम नहीं जानते
    Next Article
    US की शिपिंग कंपनियों को सीधी चेतावनी, Hormuz Strait में ईरान को पेमेंट पर लगेंगे कड़े प्रतिबंध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment