Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU के लॉ डिपार्टमेंट में एडमिशन शुरु:बीएएलएलबी, बीबीएएलएलबी और एलएलबी कोर्स हो रहे संचालित

    5 hours ago

    2

    0

    सीएसजेएमयू के अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विवि द्वारा इस सत्र में विधि पाठ्यक्रमों को समकालीन आवश्यकताओं के अनुरूप बदला भी गया है। पाठ्यक्रम में संवैधानिक मूल्यों, आपराधिक न्याय प्रणाली, कॉर्पोरेट एवं व्यावसायिक कानून तथा बौद्धिक संपदा अधिकार जैसे उभरते क्षेत्रों को विशेष रूप से शामिल किया गया है। इसके साथ ही भारतीय विधिक परंपरा एवं न्यायशास्त्र को भी समाहित किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक दोनों स्तरों पर प्रशिक्षण मिल सके। तीन और पांच साल की एलएलबी स्कूल में यूजी स्तर पर बीए एलएलबी (ऑनर्स), बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) तथा तीन वर्षीय एलएलबी (ऑनर्स) पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। पांच वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इंटरमीडिएट पास होना आवश्यक है, जबकि तीन वर्षीय एलएलबी के लिए स्नातक डिग्री अनिवार्य है। स्नातकोत्तर स्तर पर दो वर्षीय एवं एक वर्षीय एलएलएम कार्यक्रम भी संचालित हैं। मेरिट के आधार पर मिलेगा एडमिशन निदेशक डॉ. स्मृति रॉय ने बताया कि सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश पूर्णतः मेरिट के आधार पर किया जाएगा। विभाग की शिक्षण पद्धति व्यावहारिक प्रशिक्षण पर आधारित है। विद्यार्थियों को मूट कोर्ट अभ्यास, विधिक ड्राफ्टिंग, केस स्टडी विश्लेषण तथा शोध कार्य के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाता है। अनुभवी प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में छात्रों को न्यायालयीन प्रक्रियाओं एवं विधिक विश्लेषण की समझ विकसित कराई जाती है। यह है फीस स्ट्रक्चर विभाग द्वारा संचालित बीए एलएलबी (ऑनर्स) की फीस 66,200 रुपये, बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) 71,200 रुपये, एलएलबी (ऑनर्स) 71,200 रुपये, एलएलएम (दो वर्षीय) 65,200 रुपये तथा एलएलएम (एक वर्षीय) 1,45,200 रुपये निर्धारित है। विधि पाठ्यक्रमों के उपरांत विद्यार्थियों के लिए न्यायिक सेवाओं, वकालत, कॉर्पोरेट लॉ फर्म, बहुराष्ट्रीय कंपनियों, बैंकिंग, सार्वजनिक उपक्रमों, सिविल सेवा, शिक्षण एवं शोध के क्षेत्र में व्यापक अवसर उपलब्ध हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पॉक्सो आरोपी बोला- उसी लड़की से शादी करूंगा:हाईकोर्ट ने कहा- शादी करके दोनों हलफनामे के साथ पेश हों तब रद्द होगी FIR
    Next Article
    बरखेड़ा सीट पर कौन मजबूत, विधायक प्रवक्तानंद या कोई और:सपा से धनपति वर्मा या शांति स्वरूप? कांग्रेस-बसपा में किसे दिग्गज मानते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment