Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU में लाइब्रेरी साइंस के एडमिशन शुरू:एक साल का कोर्स और सरकारी नौकरी का दावा; 40-40 सीटों पर मौका

    2 hours ago

    2

    0

    अगर आप कम समय में प्रोफेशनल डिग्री लेकर सरकारी या प्राइवेट सेक्टर में बेहतर करियर बनाना चाहते हैं, तो छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) का 'लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस विभाग' आपके लिए बेहतरीन मौका लेकर आया है। विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस विभाग में संचालित होने वाले कोर्सेज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि महज एक साल की पढ़ाई के बाद छात्र लाइब्रेरी साइंस के क्षेत्र में रोजगार के योग्य बन जाते हैं। डिजिटल लाइब्रेरी और हाई-स्पीड वाई-फाई से लैस है विभाग CSJMU का लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस विभाग अब पूरी तरह से डिजिटल और आधुनिक हो चुका है। विभाग में छात्रों के लिए हाई-स्पीड वाई-फाई और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है, ताकि वे ई-रिसोर्सेज और डिजिटल लाइब्रेरी का बिना किसी रुकावट के इस्तेमाल कर सकें। आज के दौर में लाइब्रेरी केवल किताबों तक सीमित नहीं है, इसलिए छात्रों को यहाँ लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ ट्रेनिंग दी जा रही है। ग्रेजुएशन के बाद B.Lib और फिर M.Lib का विकल्प विभाग में दो मुख्य पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस (B.Lib.I.Sc.) में प्रवेश के लिए छात्र का किसी भी स्ट्रीम से स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य है। इसके बाद उच्च शिक्षा की चाह रखने वाले छात्रों के लिए मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस (M.Lib.I.Sc.) का विकल्प भी मौजूद है। दोनों ही पाठ्यक्रमों की अवधि मात्र एक-एक वर्ष रखी गई है, जिससे छात्रों का समय बचता है और वे जल्द प्रोफेशनल मार्केट में उतर पाते हैं। नेट-जेआरएफ के लिए स्पेशल ट्रेनिंग और सीमित सीटें विभाग में अनुभवी फैकल्टी द्वारा छात्रों को न केवल किताबी ज्ञान दिया जाता है, बल्कि उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे नेट (NET) और जेआरएफ (JRF) के लिए भी विशेष रूप से तैयार किया जाता है। सीटों की बात करें तो दोनों ही कोर्सेज में मात्र 40-40 सीटें निर्धारित की गई हैं, जिससे छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन मिल सके। सीमित सीटें होने के कारण यहाँ दाखिले के लिए छात्रों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है। ऐसे करें आवेदन,घर बैठे होगा रजिस्ट्रेशन प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन रखा गया है। जो भी अभ्यर्थी इन कोर्सेज में रुचि रखते हैं, वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.csjmu.ac.in पर जा सकते हैं। वेबसाइट पर दिए गए "Admission 2026-27" लिंक के माध्यम से छात्र अपना पंजीकरण (Registration) आसानी से पूरा कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इसलिए इच्छुक छात्र अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपना फॉर्म भर दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU में सुर-ताल के साथ अब सीखें साउंड इंजीनियरिंग:संगीत विभाग में एडमिशन शुरू; थिएटर और वायलिन के भी नए कोर्स
    Next Article
    गोंडा में अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह के 7 लोग गिरफ्तार:भीख मांगने की आड़ में करते थे चोरी, जेवरात बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment