Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU में पहली बार BA (ऑनर्स) इतिहास कोर्स:UPSC-PCS के लिए फोकस, अप्रैल से एडमिशन होंगे शुरू

    3 hours ago

    2

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) में पहली बार BA (ऑनर्स) इतिहास पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यह कोर्स स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज में संचालित होगा। नए शैक्षणिक सत्र से इसकी शुरुआत होगी और प्रवेश की प्रक्रिया अप्रैल माह से शुरू की जाएगी। UPSC-PCS को ध्यान में रखकर तैयार किया सिलेबस विश्वविद्यालय ने इस कोर्स को खास तौर पर UPSC, PCS, CDS, NDA, UPSSSC PET और UGC NET/JRF जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसमें विषय की गहरी समझ के साथ तथ्यात्मक तैयारी पर भी जोर दिया जाएगा। आंसर राइटिंग और एनालिटिकल स्किल्स पर फोकस कोर्स में छात्रों की उत्तर लेखन क्षमता (Answer Writing Skills) और विश्लेषणात्मक सोच (Analytical Thinking) विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इंटरडिसिप्लिनरी कोर्स से होगा समग्र विकास ऑनर्स प्रोग्राम के तहत इतिहास विषय का गहन अध्ययन कराया जाएगा। साथ ही Even सेमेस्टर में इंटरडिसिप्लिनरी कोर्स (IDC) भी शामिल होंगे, जिससे छात्रों का बहुआयामी विकास सुनिश्चित किया जा सके। सिर्फ 30 सीटें, मिलेगा पर्सनल गाइडेंस स्कूल की निदेशक डॉ. किरन झा के मुताबिक, इस कोर्स में सिर्फ 30 छात्रों का चयन किया जाएगा। सीमित सीटों के चलते प्रत्येक छात्र को व्यक्तिगत मार्गदर्शन और बेहतर शिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। इस कोर्स के लिए सहायक आचार्य मोहित अवस्थी को समन्वयक बनाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेन यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाला गैंग पकड़ाया:डंडा मारकर गिराते थे फोन, 2 गिरफ्तार
    Next Article
    मंत्री अनिल राजभर पीड़ित परिवार से मिले:टिकैतनगर हत्याकांड में सख्त सजा और आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment