Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डॉ. अब्दुल मजीद बोले- ईरान में टारगेट किलिंग हो रही:हम बहादुरी से लड़ेंगे, लखनऊ में आयतुल्लाह खामेनेई को श्रद्धांजलि दी

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के छोटा इमाम बाड़ा में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारत में खामेनेई के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम शामिल हुए। हकीम ने कहा- ईरान में टारगेट किलिंग हो रही, हम बहादुरी से लड़ेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने की। मौलाना ने बताया- हकीम आयतुल्लाह अली खामेनेई की शहादत के बाद पहली बार लखनऊ आए। श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा- आयतुल्लाह अली खामेनेई बहादुर थे। स्वामी सारंग ने कहा- अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध संस्कृति के खिलाफ युद्ध है। इस दौरान सुन्नी धर्म गुरु मौलाना फजलुल मन्नान, टीले वाली मस्जिद के इमाम समेत विभिन्न धर्मगुरु मौजूद रहे। 3 तस्वीरें देखिए… अमेरिका और इजरायल ने टारगेट किलिंग की मौलाना यासूब अब्बास ने बताया- ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर को श्रद्धांजलि देने के लिए लोग जमा हो रहे हैं। अमेरिका और इजरायल ने टारगेट किलिंग करके हमारे सुप्रीम लीडर को मार दिया। मगर हम अन्याय और जुल्म करने वालों को यह बताना चाहते हैं कि सच के लिए आवाज उठाने वाले कभी मरते नहीं है। सुप्रीम लीडर की पूरे विश्व में चर्चा भले ही सुप्रीम लीडर हमारे बीच न हो मगर आज पूरे विश्व में उनकी चर्चा हो रही है। उनके बहादुरी की कहानी सुनाई जा रही है। आज यहां विभिन्न धर्म के लोग जमा होकर इंसानियत और मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं। अजय राय बोले- यह ईरान की मोरल विक्ट्री है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा- आयतुल्लाह अली खामेनेई बहादुर थे। पूरे विश्व में उन्हें बहादुरी का प्रतीक माना जा रहा है, एक बुजुर्ग व्यक्ति जिन्होंने समझौता नहीं किया। पीछे नहीं हटे और अपनी कौम के लिए अपने देश के लिए शहीद हो गए। ईरान ने हमेशा भारत की मदद की है। लेकिन भारत सरकार की तरफ से कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। मगर ईरान पूरी तरीके से हिंदुस्तान की मदद कर रहा है। तेल के जहाज छोड़ रहा है। ईरान भाईचारा और प्यार के साथ हमारे साथ खड़ा है। हम शुक्रगुजार हैं। ईरान के खिलाफ जिस तरह से अमेरिका अपने बयान बदल रहा है। एक तरीके से यह ईरान की मोरल विक्ट्री है। स्वामी सारंग बोले- दुनिया बारूद के ढेर पर बैठी है स्वामी सारंग ने कहा- अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध संस्कृति के खिलाफ युद्ध है। 5000 साल पुरानी संस्कृति से ऐसे लोग लड़ रहे हैं, जिनकी अपनी कोई संस्कृति नहीं है। आज दुनिया बारूद के ढेर पर बैठकर सिगरेट पी रही है। यह धर्म और राजनीति के घालमेल का नतीजा है, जिसके बहुत भयानक परिणाम आएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में LDA करेगा डोर-टू-डोर सत्यापन:फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक; आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों का होगा भौतिक सत्यापन
    Next Article
    कुशीनगर के भैसहा मेले में झूला टूटा,20 से ज्यादा घायल:नेपाल और बिहार से आए थे श्रद्धालु; कई की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment