Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने महिला आरक्षण पर बोले:कुशीनगर में कहा- महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध कर आधी आबादी से विश्वासघात किया

    5 hours ago

    2

    0

    कुशीनगर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने शनिवार को रविंद्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि 16 और 17 अप्रैल को संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध कर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है। डॉ. त्रिपाठी ने जोर देकर कहा कि नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी उनका अधिकार है, न कि किसी का उपकार। उन्होंने विपक्षी दलों पर इस ऐतिहासिक अवसर में बाधा डालकर अपनी महिला-विरोधी मानसिकता उजागर करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले चुनावों में महिलाओं का आक्रोश इन दलों को झेलना पड़ेगा। उन्होंने परिसीमन को लेकर फैलाई जा रही आशंकाओं को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि इससे किसी भी राज्य को नुकसान नहीं होगा, बल्कि दक्षिण भारत का प्रतिनिधित्व और सशक्त होगा। समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कोटा के भीतर धर्म आधारित आरक्षण की मांग असंवैधानिक है और यह केवल प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास है। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि संसद में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, परिसीमन विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक पर चर्चा देश के लोकतांत्रिक भविष्य से जुड़ा एक अहम अवसर था। लेकिन विपक्ष ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के चलते महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रीय हित में निर्णय लेने का है। भाजपा महिला सशक्तिकरण और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी। इस प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री विवेकानंद शुक्ल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रभा पांडे, जिला उपाध्यक्ष डॉ. सीमा गुप्ता, जिला मंत्री विश्वरंजन कुमार आनंद और जिला मीडिया प्रभारी अमित राय सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री जयवीर सिंह ने 4 बी-पैक्स का उद्घाटन किया:सहकारिता क्षेत्र में मजबूती, किसानों को फार्मर आईडी बनवाने की अपील
    Next Article
    बुलंदशहर में गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबकर मौत:नरौरा एटॉमिक पावर प्लांट के कर्मी की गहरे पानी में जाने से गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment