Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम-एसपी ने महराजगंज जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण:सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं का लिया जायजा

    1 hour ago

    2

    0

    महराजगंज: बुधवार शाम खराब मौसम और बारिश के बावजूद जिलाधिकारी संतोष शर्मा और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने महराजगंज जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस संयुक्त निरीक्षण से जेल परिसर में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों का जायजा लिया। उन्होंने कैदियों के भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए मेस (रसोई) का निरीक्षण किया और जेल परिसर में साफ-सफाई को लेकर कड़े निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बंदियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के मानकों में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम और एसपी ने बैरकों में जाकर कैदियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कैदियों से उनकी समस्याओं, खान-पान और चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जेल प्रशासन को बंदियों की जायज समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने जेल परिसर की सुरक्षा दीवार और प्रहरियों की तैनाती का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद जेल कर्मियों को ड्यूटी के प्रति सजग रहने और जेल मैनुअल का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CISCE 30 अप्रैल को जारी करेगा बोर्ड रिजल्ट:10वीं-12वीं के परिणाम 11 बजे होंगे जारी, डिजिलॉकर पर अपलोड होगी मार्कशीट
    Next Article
    भीषण गर्मी में बरेली के डीएम की अनूठी पहल:कलेक्ट्रेट आने वाले फरियादियों को मिलेगा ठंडा पानी और ओआरएस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment