Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम को 17 बार फोन कर बोला- साहब ठीक हो:युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा, आरोपी ने कहा- मैंने मजे-मजे में फोन किया था

    3 hours ago

    1

    0

    संभल डीएम को 17 बार फोन करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके बाद शांतिभंग में चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। मामला जनपद हयातनगर थाना क्षेत्र का है। उपनगरी सरायतरीन के मोहल्ला नवाबखेल कच्चा बाजार के रहने वाले एजाज का बेटा अराफात को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, आरोप है कि उसने कल 2 मई को पूरे दिन में डीएम को 17 बार फोन किया और तरह-तरह की बातें करके परेशान करता रहा। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद जिला संयुक्त चिकित्सालय में मेडिकल कराया, इसके बाद उसे सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया, जहां पुलिस की शांतिभंग की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। डीएम को फोन कर बोला- डीएम साहब ठीक हो अराफात ने कहा कि मैंने तो बस डीएम साहब को कॉल किया था, इतना ही तो कहा कि ‘डीएम साहब ठीक हो। पर पता नहीं वो किस बात पे नाराज हो गए और मुझे जेल भिजवा रहे हैं। मुझे क्या पता था कि हाल-चाल पूछने की इतनी बड़ी सजा मिलेगी। ​वो मुझे पागल खाने भी भेज रहें हैं, पहले भी एक बार भेज चुके हैं। आरोपी बोला- मैंने तो मजे-मजे में फोन किया मैं तो बस मजे-मजे में कॉल कर लिया था, उन्होंने मेरी एक न सुनी। मैंने उनसे ये भी पूछा था कि ‘आप मुझे कोई सजा तो नहीं दोगे?’ उन्होंने तो कह दिया था कि ‘नहीं देंगे’ पर अब देखो, पुलिस मुझे पकड़ के ले जा रही है, जेल भेज रहें है। जियाउर्रहमान बर्क के कार्यक्रम में पढ़ी थी शायरी 2 मई को संभल के थाना नखासा क्षेत्र में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था जिसके मुख्य अतिथि संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क थे, काफी लोग उसे कार्यक्रम में मंच पर संसद के साथ मौजूद थे। इस दौरान अराफात ने शायरी पढ़ी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवजात को डिब्बे में भरकर नाले में फेंक गई कलियुगी-मां:नोंचते रहे कुत्ते,सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस, शव को भी नहीं मिला सम्मान
    Next Article
    अयोध्या में जमीन के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा:6 बीघा सरकारी भूमि 22 लोगों को बेची, अवैध बाउंड्री ध्वस्त; लेखपाल सस्पेंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment