Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम के आदेश पर अवैध गेस्ट हाउस संचालन पर रोक:बिना एनओसी संचालन, सरकारी जमीन पर बनाने का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई में जिलाधिकारी ने एक अवैध गेस्ट हाउस के मामले में सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने उपजिलाधिकारी सदर को तकार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सरकार जमीन पर गेस्ट हाउस बनाने का आरोप है। यह मामला कृष्ण नगरिया चौहान थोक निवासी अनामिका दीक्षित की शिकायत से जुड़ा है। असमें सहखातेदार विजय कुमार दीक्षित पर गाटा संख्या 486, 704, 788 भूमि पर 'निर्मला वाटिका' नाम से अवैध गेस्ट हाउस संचालित करने का आरोप है। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस गेस्ट हाउस का नक्शा स्वीकृत नहीं है। इसके लिए न तो जीएसटी पंजीकरण कराया गया है और न ही अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, गेस्ट हाउस का संचालन सहखातेदारों की सहमति के बिना किया जा रहा है, जबकि संबंधित भूमि विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। जिलाधिकारी ने पूर्व में 17 फरवरी 2026 को इस प्रकरण की जांच कर 25 फरवरी तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। हालांकि, निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी उपजिलाधिकारी द्वारा आख्या प्रस्तुत नहीं की गई। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एक अनुस्मारक जारी किया है। वहीं, विजय कुमार दीक्षित ने गेस्ट हाउस के संचालन से इनकार किया है और भविष्य में आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के लिए समय मांगा है। हालांकि, शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत फोटो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने प्रथम दृष्टया अवैध संचालन की आशंका जताई है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि संबंधित स्थल पर तत्काल जांच की जाए। अवैध गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाकर गेस्ट हाउस संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर:एजेंसियों के चक्कर लगा रहे उपभोक्ता; हजारों की KYC अधूरी
    Next Article
    जौनपुर में संकल्प सेवा कल्याण का होली-ईद मिलन समारोह:संस्था ने सामाजिक सद्भाव और जनसेवा का दिया संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment