Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा:सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग सुधारने के निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागों को जनपद की रैंकिंग बेहतर बनाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान, जिलाधिकारी ने उन विभागों के विभागाध्यक्षों को विशेष निर्देश दिए, जिनके इंडिकेटर सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी में प्रदर्शित हो रहे थे। उन्होंने कार्यों और योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाने तथा बेहतर प्रदर्शन बनाए रखने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने वेंडरों और विद्युत विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक पंजीकरण कराने और योजना से ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में, जिलाधिकारी ने समस्त विकासपरक विभागों द्वारा संचालित योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की आंकड़ेवार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने विभाग में संचालित समस्त विकास योजनाओं की नियमित समीक्षा करें, ताकि कमियों को दूर किया जा सके और कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया, जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, उप निदेशक कृषि डॉ. राकेश कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण आर. के. पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह, समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में अब हालात सामान्य, श्रमिक काम पर लौटे:3 दिन में 80 व्हाट्सएप ग्रुप बने, हिंसा भड़काई गई; मानेसर हिंसा से जुड़े तार
    Next Article
    बाराबंकी नवोदय छात्र हाईवे पर उतरे:खाना-पानी, सफाई की कमी का आरोप; प्रशासन ने संभाले हालात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment