Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने कहा-बाबा साहब के विचारों से बनेगा सशक्त समाज:गाजीपुर कलेक्ट्रेट में बोले- डॉ आंबेडकर ने मानव मूल्यों को सर्वोपरि रखा था

    5 hours ago

    2

    0

    गाजीपुर जनपद में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिलाधिकारी अविनाश कुमार सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि डॉ. अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि उनके विचारों को जीवन में अपनाने से ही दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि संविधान निर्माण के दौरान बाबा साहब ने मानव मूल्यों को सर्वोपरि रखा था। जिलाधिकारी ने सभी से अपने जीवन में समानता, न्याय और मानव हित को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन संघर्ष और उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। जिलाधिकारी ने आगे कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज को एक सूत्र में बांधने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उनका जीवन सत्यनिष्ठा, संघर्ष और वंचित वर्ग के उत्थान का प्रतीक रहा है। उन्होंने अस्पृश्यता और भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ी और समाज में समता स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त किया। डीएम ने इस बात पर जोर दिया कि देश को आगे बढ़ाने के लिए हर व्यक्ति का शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि संविधान ने हर वर्ग को बराबरी का अधिकार दिया है और हमें अपने दायित्वों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए। वहीं मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी ने कहा कि आज भारत की मजबूत लोकतांत्रिक पहचान के पीछे संविधान की सबसे बड़ी भूमिका है। उन्होंने सभी से बाबा साहब की जीवनी और उनके विचारों को पढ़ने और अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जनपद मुख्यालय के साथ ही तहसीलों, विकास खंडों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर लोगों से समाज में समानता, शिक्षा और न्याय को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुरुद्वारा रामगढ़िया में बैसाखी पर्व का भव्य आयोजन:"वाहे गुरु जी का खालसा" के जयघोष से गूंजा परिसर
    Next Article
    रेलवे ने जब्त कीं 203 अवैध पानी की बोतलें:अवैध वेंडिंग के खिलाफ कार्रवाई, देवरिया स्टेशन में चला अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment