Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने लेखपाल आत्माराम को निलंबित करने के दिए निर्देश:फार्मर रजिस्ट्री, अंश निर्धारण में लापरवाही पर कार्रवाई, खराब प्रगति पर मांगा स्पष्टीकरण

    16 hours ago

    1

    0

    गोंडा की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कर्नलगंज तहसील में तैनात लेखपाल आत्माराम को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। यह कार्रवाई फार्मर रजिस्ट्री और अंश निर्धारण सहित कई महत्वपूर्ण कार्यों में लगातार लापरवाही बरतने के कारण की गई है। खराब प्रगति के कारण कई लेखपालों और ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने यह निर्देश आज देर शाम गोंडा जिला पंचायत सभागार में आयोजित विकास एवं राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दिए ह। बैठक में तहसील कर्नलगंज के सभी खंड विकास अधिकारी, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित थे। बैठक में फार्मर रजिस्ट्री, अंश निर्धारण, चकमार्ग और सार्वजनिक भूमि के सीमांकन की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने जोर दिया कि ग्रामीण विकास और सार्वजनिक उपयोग के लिए चकमार्ग एवं सार्वजनिक भूमि का स्पष्ट सीमांकन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिवों और लेखपालों को एक सप्ताह के भीतर फार्मर रजिस्ट्री, अंश निर्धारण, चकमार्ग और सार्वजनिक भूमि सीमांकन से संबंधित सभी कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण न होने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी कार्यों की नियमित निगरानी और समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में रेलिंग में फंसा बंदर; VIDEO:दोनों हाथ हुए घायल, SOS टीम ने दो घंटे में किया रेस्क्यू
    Next Article
    सहारनपुर बैंक से निकली महिला के बैग से ज्वैलरी चोरी:भीड़भाड़ वाले बाजार में दिनदहाड़े चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment