Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने रबी फसल की क्रॉप कटिंग कराई:उत्पादकता आकलन के लिए राजस्व-कृषि विभाग की टीम रही मौजूद

    2 hours ago

    1

    0

    जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने रबी फसल की उत्पादकता का आकलन करने के लिए क्रॉप कटिंग कराई। यह कार्य तहसील सदर के अंतर्गत ग्राम दर्पनारायणपुर में संपन्न हुआ। जनपद में फसलों के उत्पादन का सही आकलन सुनिश्चित करने हेतु कृषि विभाग द्वारा क्रॉप कटिंग का कार्य किया जा रहा है। इसमें राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त रूप से निगरानी कर रहे हैं। समबाहु त्रिभुज बनाकर रबी फसल की कटाई की गई जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र की उपस्थिति में ग्राम दर्पनारायणपुर के एक खेत में 10 मीटर का समबाहु त्रिभुज बनाकर रबी फसल की कटाई की गई। कटाई के उपरांत उपज का वजन भी लिया गया। क्रॉप कटिंग के माध्यम से फसलों की औसत उपज का वैज्ञानिक तरीके से आकलन किया जाता है। यह प्रक्रिया किसानों को मिलने वाली विभिन्न सरकारी योजनाओं, मुआवजे और बीमा दावों के निर्धारण में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करती है। इस प्रक्रिया के तहत, चयनित खेतों में निर्धारित मानकों के अनुसार फसल की कटाई कर उसका वजन दर्ज किया जाता है। इसी क्रम में, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने भी तहसील सदर के ग्राम हरदासपुर में क्रॉप कटिंग कराई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हजरतगंज-गोमती नगर में बूंदाबांदी; सरोजनी नगर में तेज बौछार:लखनऊ में दिन में अंधेरा छाया, आंधी; गरज-चमक का अलर्ट
    Next Article
    सोनभद्र के तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित:डीएम ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment