Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिप्टी CM बोले- सत्ता वियोग में बेचैन अखिलेश यादव:आगरा में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- 2047 तक यूपी में सपा और देश में कांग्रेस का नंबर नहीं

    11 hours ago

    2

    0

    यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा- 2047 तक यूपी में सपा का और देश में कांग्रेस का नंबर नहीं है। उन्होंने सपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा- अखिलेश यादव सत्ता वियोग में बेचैन हैं। यूपी की जनता उनकी सैफई विदाई की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा-भाजपा ही वर्तमान है, भाजपा ही भविष्य है। असम में तीसरी और बंगाल में पहली बार कमल खिलने जा रहा है। 4 मई, दीदी गई। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को आगरा में हैं। फतेहाबाद रोड स्थित होटल मरक्युरस में आयोजित नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में पहुंचे। यहां देश से आए एलआईसी के विकास अधिकारियों से कहा-जो लोग अभी बीमा कवरेज में नहीं हैं, उन्हें बीमा से लाभान्वित किया जाए। बड़ी-बड़ी पॉलिसियों के साथ-साथ छोटी-छोटी पॉलिसी भी लाई जाएं, जिससे कि आम आदमी भी इनका लाभ ले सकें। डिप्टी सीएम बोले-अखिलेश यादव बेचैन कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा- यूपी की जनता अखिलेश यादव के सैफई विदाई की तैयारी कर रही है। 2027 नहीं, 2047 तक उनके आने का नंबर नहीं है। उनकी बौखलाहट है, इसलिए सरकार पर बेवजह के आरोप लगाते हैं। बंगाल में खिल रहा कमल डिप्टी सीएम ने कहा-बंगाल में कमल खिलने जा रहा है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल की जनता से जो वादो किए हैं, सरकार बनने के बाद उन्हें पूरा किया जाएगा। 4 मई...दीदी गई। वहीं, केशव प्रसाद मौर्य ने असम चुनाव पर कहा-असम में हेमंत बिस्वा सरमा तीसरी बार सरकार बनाने जा रहा है। फतेहाबाद के कार्यक्रम के बाद डिप्टी सीएम राजदेवम ऑडिटोरियम में शिक्षक संघटन यूटा के कार्यक्रम में होंगे शामिल। इसके बाद फिरोजाबाद मोड़ स्थित मैदान पर आयेाजित सम्राट अशोक लॉट का लोकार्पण। जनसभा को भी संबोधित करेंगे। फिर एत्मादद्दौला स्थित मैदान में आयेाजित महाराज निषादराज की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।। यहां से राज्यसभा सदस्य नवीन जैन के कमला नगर स्थित घर पर जाएंगे। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें 40 मंत्रियों के लिए फाइनल वोटर लिस्ट खतरे की घंटी:यूपी में जितने वोट से चुनाव जीते थे, उससे 10 गुना कट गए यूपी में चुनाव आयोग ने शुक्रवार को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की जो फाइनल लिस्ट जारी की है, वह प्रदेश सरकार और भाजपा के लिए चौंकाने वाली है। आंकड़े बताते हैं कि यूपी के 40 मंत्री 2022 विधानसभा चुनाव में जितने वोट मार्जिन से जीते थे, उसके 2 से 10 गुना वोटर उनकी सीट पर कम हो गए हैं। इनमें शहरी और ग्रामीण दोनों विधानसभा सीटें शामिल हैं। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता के लिए मन्नत मांगने आई BA छात्रा की मौत:मां की भी गई जान, बहन लापता; वृंदावन हादसे में मृतकों की संख्या 13 हुई
    Next Article
    घोसी के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर का निधन:लखनऊ में ली अंतिम सांस, एक बार सांसद, दो बार MLC, कई मंत्री पदों पर भी रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment