Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ड्रोन क्षेत्र में अवसरों पर कार्यशाला:सीएसजेएम इनोवेशन फाउंडेशन और डीबीएस कॉलेज ने किया आयोजन

    3 hours ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज इनोवेशन फाउंडेशन (सीएसजेएमआईएफ) और डी.बी.एस. कॉलेज, गोविंद नगर, कानपुर ने संयुक्त रूप से बुधवार को ड्रोन के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ड्रोन प्रौद्योगिकी में करियर और आजीविका के अवसरों से अवगत कराना था। कार्यशाला में नवाचार अधिकारी अनिल कुमार त्रिपाठी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में ड्रोन की तकनीक और जीवन में इसके उपयोग पर विस्तार से चर्चा की। तकनीकी सत्र में, सीएसजेएम इनोवेशन फाउंडेशन में इनक्यूबेटेड स्टार्टअप कानपुर एयरोमॉडलिंग क्लब प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक आदित्य कुशवाहा और उनकी टीम ने ड्रोन की संरचना, उपयोग और कार्यप्रणाली के तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न प्रकार के ड्रोनों का प्रदर्शन कर उनकी कार्यप्रणाली को विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीबीएस महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार मिश्रा ने किया। जन्तु विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्षा प्रोफेसर इन्द्राणी दुबे ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस कार्यशाला में डीबीएस कॉलेज के विभिन्न विभागों के प्रोफेसर सी.एम. सक्सेना, प्रोफेसर के.के. श्रीवास्तव, प्रोफेसर संदीप शुक्ला, जन्तु विज्ञान विभाग के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी, भूगोल विभाग से डॉ. अनीता निगम और आईक्यूएसी विभाग से डॉ. तमन्ना बेगम, प्रोफेसर सपना शुक्ला, शालिनी बाजपेई, अर्चना सक्सेना सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यशाला में 60 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. अनुपम दुबे ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, उपस्थित शिक्षकों और छात्र-छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर जोन IGRS रैंकिंग में पहले स्थान पर:मार्च 2026 की प्रदेश स्तरीय जनसुनवाई में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
    Next Article
    मिर्जापुर में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई:3 बीघे में किए गए निर्माण को प्राधिकरण ने ध्वस्त किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment