Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीसीएम चालक बोला- नींद की झपकी आने से हुआ हादसा:रामपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी थी, आज होगी पेशी

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर के अहमदाबाद गांव के पास हुए सड़क हादसे में एक बड़ा खुलासा हुआ है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारने वाले डीसीएम चालक हनुमान सिंह ने पूछताछ में बताया कि लगातार कई घंटे वाहन चलाने के कारण उसे नींद की झपकी आ गई थी, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। इस हादसे में 20 वर्षीय एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई है और आज उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। यह घटना बुधवार सुबह हुई, जब एक तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार 20 वर्षीय युवक सौरभ नीचे गिर गया। डीसीएम का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डीसीएम चालक हनुमान सिंह को हिरासत में ले लिया। आरोपी को पहले मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे थाने लाया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चालक को आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। चालक हनुमान सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गाजियाबाद से बरेली की ओर जा रहा था। वह पिछले पांच से छह घंटे से लगातार वाहन चला रहा था, तभी अचानक उसे नींद की झपकी आ गई। इसके परिणामस्वरूप, वाहन अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। पुलिस ने मृतक सौरभ के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रीनगर में तैनात सीआरपीएफ जवान की कार फूंकी:प्रयागराज में होली के दिन नशे में धुत युवकों का उत्पात, गुमटियों में भी लगाई आग
    Next Article
    मुकेश राजपूत बोले- सांसद बनने के बाद आय नहीं बढ़ी:फर्रुखाबाद सांसद ने सोशल मीडिया पोस्ट पर दी सफाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment