Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीसीपी पश्चिम सिविल ड्रेस में बिठूर पहुंचे:वाहन चेकिंग और शराब ठेकों की जांच की, कहा- देर रात शराब बिकी तो चौकी इंचार्ज जिम्मेदार

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में अपराध व अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व पुलिससिंग सिस्टम को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से अधिकारी समय समय पर थानों व चौकियों का औचक निरीक्षण करते रहते हैं। शनिवार को देर रातपुलिस उपायुक्त पश्चिम ने बिठूर के सिंहपुर चौराहे पर चल रही वाहन चेकिंग में सिविल ड्रेस में पहुंच गए। अचानक पुलिस उपायुक्त को देख सभी पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के शराब ठेकों को भी चेक किया। देर रात शराब बिकने पर चौकी प्रभारी होंगे जिम्मेदार बिठूर व कल्याणपुर में देर रात तक ठेके बंद होने के बाद भी चोरी छिपे शराब बेचने की शिकायत पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस एम कासिम आबिदी को बीते कई दिनों से मिल रही थी। इससे पहले उन्होंने कल्याणपुर के सभी शराब ठेको क़ो चेक किया था। और आई आई टी चौकी प्रभारी इंद्रा नगर, व पनकी रोड चौकी प्रभारियों को फटकार लगाई। देर रात तक शराब बिकने पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया। इसी के चलते शनिवार को बिठूर के सिंहपुर में बने शराब ठेकों की भी शिकायत मिलने के बाद पुलिस उपायुक्त देर रात को अचानक बिठूर के सिंहपुर चौराहे पहुंचे। यहां पर तैनात कुछ पुलिसकर्मी वाहन चेकिंग कर रहे थे, तभी अचानक सिविल कपड़ों में डीसीपी को देख सभी के होश उड़ गए। कुछ देर फ़ोर्स के साथ संदिग्ध वाहनों को चेक किया फिर देर रात तक बिकने वाली शराब को लेकर चौकी प्रभारी को फटकार लगाई। दोबारा शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही। इसके बाद वहबिठूर के मटका चौराहे पर पहुंचे। यहां पर तेत रफ़्तार व काली फ़िल्म पर चालान कराया। करीब आधे घंटे तक निरीक्षण किया। और सभी को लापरवाही बरतने पर कार्रवाई का अल्टीमेटम भी दिया। पुलिस उपायुक्त बोले- पुलिस उपायुक्त एसएम कासिम आबिदी ने बताया की शनिवार को बिठूर के सिंहपुर, मटका चौराहा में वाहन चेकिंग की गई यहां कई वाहनों के चालान काटे गए। शराब ठेकों को चेक किया गया है। देर रात तक शराब बेचने वालों को भी अल्टीमेटम दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर सस्पेंड:विवेचना के नाम पर एक लाख की रिश्वत ली थी,VIDEO सामने आने पर कार्रवाई
    Next Article
    मुरादाबाद में टैक्सी ड्राइवर ने गोली मारकर की आत्महत्या:भाई को कॉल कर कहा-आखिरी बार बात हो रही, फिर दी जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment