Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का रोटरी क्लब दौरा:लखनऊ ट्रांस गोमती में क्लब की कार्यप्रणाली की समीक्षा हुई

    2 hours ago

    1

    0

    रोटरी क्लब लखनऊ ट्रांस गोमती में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डॉ. आशुतोष अग्रवाल का आधिकारिक क्लब दौरा (OCV) गोमती नगर स्थित होटल मर्करी में संपन्न हुआ। इस दौरे का उद्देश्य क्लब की कार्यप्रणाली की समीक्षा करना और समाज सेवा के संकल्प को सुदृढ़ करना था। दौरे के दौरान क्लब की जुलाई 2025 से अप्रैल 2026 तक की प्रस्तावित गतिविधियों का विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। इसमें रोटरी के सात प्रमुख फोकस क्षेत्रों और चार सेवा आयामों के तहत किए जाने वाले प्रोजेक्ट्स और पहलों को दर्शाया गया, जो क्लब की सामाजिक प्रतिबद्धता को उजागर करता है। समाज के प्रति क्लब के योगदान सराहनीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने क्लब के कार्यों की सराहना की। उन्होंने टीम भावना, निरंतरता और समाज के प्रति क्लब के योगदान को सराहनीय बताया। डॉ. अग्रवाल ने क्लब द्वारा संचालित प्रोजेक्ट्स को प्रभावशाली और सुव्यवस्थित करार दिया। दौरे में क्लब के वित्तीय विवरणों और प्रोजेक्ट रिपोर्ट्स की भी समीक्षा की गई। सभी रिपोर्ट्स पारदर्शी और व्यवस्थित पाई गईं, जिन्हें अनुमोदन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष पूर्वी मित्तल ने कहा कि क्लब भविष्य में भी समाज सेवा के क्षेत्र में इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करता रहेगा। ये रहे मौजूद इस कार्यक्रम में अध्यक्ष पूर्वी मित्तल, सचिव विनोद सिंह, कोषाध्यक्ष इला घम्बीर, पूर्व अध्यक्ष डॉ. पंकज मित्तल, कार्यकारी सचिव सुधीर एस. हलवासिया और असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रवीण मित्तल सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आपराधिक मामले छिपाकर नौकरी पाने का आरोप:महिला ने अमरोहा एसपी से की शिकायत, पुलिसकर्मी के खिलाफ जांच की मांग
    Next Article
    मुरादनगर सीट पर भाजपा से पहली पसंद बसंत त्यागी:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार विकास यादव, बसपा से वहाब चौधरी; विधायक का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment