Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डेढ़ माह पहले हुई सड़क दुर्घटना में FIR दर्ज:पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया, बंथरा में हुआ था हादसा

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में डेढ़ माह पहले हुई सड़क दुर्घटना के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इस हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। पीड़ित के छोटे भाई की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बंथरा के नीवां बरौली निवासी संदीप कुमार ने बताया कि उनके 42 वर्षीय बड़े भाई कुलदीप 3 मार्च को अपनी बाइक से मोहनलालगंज की ओर जा रहे थे। जुनाबगंज से मोहनलालगंज की तरफ आ रहे एक ट्रक (डब्ल्यूबी 05 ए 2310) के चालक ने खटोला गांव के पास लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से कुलदीप बुरी तरह घायल हो गए और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर उन्हें एंबुलेंस की मदद से कई अस्पतालों में ले जाया गया। बाद में उन्हें कल्ली पश्चिम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वे काफी दिनों तक कोमा में रहे। होश आने के बाद आर्थिक तंगी के कारण उन्हें अस्पताल से छुट्टी दिलाकर दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद ट्रक चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था। बंथरा पुलिस ने अब पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर ट्रक नंबर के आधार पर चालक का पता लगा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में 50 आंगनबाड़ी केंद्र लोकार्पित:सदर विधायक अदिति सिंह ने स्मार्टफोन भी वितरित किए
    Next Article
    कानपुर में सड़क हादसों में 3 की मौत:स्कूली छात्रों ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, ओवरटेक करने में कार-ट्रैक्टर की भिड़ंत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment