Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DAV कॉलेज में दिखा अलग नजारा:जिस कॉलेज का छात्र, उसी मंच पर बना 'गुरु'; मेडल पाकर खिले खिलाड़ियों के चेहरे

    3 hours ago

    1

    0

    शहर के डीएवी (पीजी) कॉलेज ऑडिटोरियम में शुक्रवार को 'ज्ञान संवर्धन एवं सम्मान समारोह' आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. नागेंद्र स्वरूप मेमोरियल वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल प्रदान किए गए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कॉलेज के ही छात्र डॉ. अमित कुमार निरंजन रहे, जिन्होंने बतौर मोटिवेशनल स्पीकर अपने गुरुओं और साथियों के बीच मानसिक स्वास्थ्य और लीडरशिप पर व्याख्यान दिया। कॉलेज के लिए यह गर्व का क्षण था क्योंकि आमतौर पर वक्ता बाहर से बुलाए जाते हैं, लेकिन डीएवी ने अपनी ही प्रतिभा पर भरोसा जताया। मनोविज्ञान (एमए) के छात्र डॉ. अमित कुमार निरंजन ने 'अशांत दुनिया में मानसिक स्वास्थ्य' विषय पर बात की। उन्होंने छात्रों को असफलता से सीखकर आगे बढ़ने का मंत्र दिया, जिससे उनमें जोश भर गया। प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार दीक्षित ने इसे कॉलेज के लिए गौरवपूर्ण बताया। मुख्य अतिथि एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने खेल भावना की सराहना करते हुए छात्रों को साइबर फ्रॉड से सावधान रहने की चेतावनी दी। एसीपी ने कहा कि कानपुर पुलिस सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे मुस्तैद है, लेकिन छात्रों की जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने युवाओं को संदिग्ध लिंक और अनजान कॉल से बचने की सख्त हिदायत दी। विशिष्ट अतिथि और ब्रह्मानंद पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विवेक द्विवेदी ने शिक्षकों और छात्रों के बीच के संबंध पर प्रकाश डाला। कूटा संरक्षक प्रो. द्विवेदी ने शिक्षकों को निर्भीक होकर कर्तव्यनिष्ठा का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कार्य पद्धति में पारदर्शिता और ईमानदारी को सफलता का मूल आधार बताया। मेडल पाकर खिले खिलाड़ियों के चेहरे पूरे साल मैदान पर पसीना बहाने वाले खिलाड़ियों के लिए यह दिन खास रहा। प्राचार्य प्रो. दीक्षित और क्रीड़ा अधिकारी प्रो. चंदन प्रसाद के नेतृत्व में विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक पहनाए गए। साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सवितुर प्रकाश गंगवार ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में द्वारकाधीश महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई:आधा दर्जन झांकियां शामिल, रंग-गुलाल के साथ शहर में भ्रमण
    Next Article
    श्रावस्ती में बोर्ड परीक्षा में 1438 परीक्षार्थी अनुपस्थित:41 केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में हाईस्कूल-इंटरमीडिएट का एग्जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment