Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिवाइडर से टकराई बाइक, 3 की मौत:कानपुर में जागरण से 4 लोग एक बाइक पर लौट रहे थे; झपकी आने से हादसा; बच्ची गंभीर

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के शिवराजपुर क्षेत्र में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी 4 लोग एक ही बाइक पर सवार थे। हादसा सुबह करीब 7:30 बजे दुबियाना अंडरपास के ऊपर हुआ। मृतकों की पहचान बिठूर थाना क्षेत्र के बाकरगंज गांव निवासी विनोद निषाद (45) और रामनारायण निषाद (52) के रूप में हुई है। दोनों बुधवार रात बिल्हौर में एक रिश्तेदार के यहां जागरण में शामिल होने गए थे और सुबह घर लौट रहे थे। एक बाइक पर सवार थे चार लोग बाइक पर विनोद निषाद के साथ दीक्षा (10) और पीयूष (11) भी सवार थे। सभी एक ही बाइक से वापस आ रहे थे। पुलिस के अनुसार, रातभर जागने के कारण चालक को झपकी आ गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इलाज के दौरान तीसरे की भी मौत हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी शिवराजपुर भेजा गया। डॉक्टरों ने विनोद और रामनारायण को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल पीयूष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बच्ची की हालत गंभीर घायल दीक्षा को बेहोशी की हालत में निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। शिवराजपुर थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा डायसिस के बिशप पर गबन और धर्मांतरण का आरोप:आदिवासी परिवारों के धर्मांतरण में किया जा रहा था फंड खर्च,कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज
    Next Article
    सनकी पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला:रायबरेली में एक दिन बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम, आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment