Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डायलिसिस मशीन लूटने का एक और आरोपी गिरफ्तार:23 जनवरी को हॉस्पिटल में कर्मचारी को बंधक बनाकर की थी वारदात

    1 hour ago

    1

    0

    मऊ जिले के थाना दक्षिण टोला पुलिस ने डकैती के एक मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध-विरोधी अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुमित गौतम (22) पुत्र रामदीन गौतम निवासी महम्दापुर, थाना अतरौली, जनपद हरदोई के रूप में हुई है। उसे मुखबिर की सूचना पर कलेक्ट्रेट रोड स्थित तालाब के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया। यह मामला 23 जनवरी की रात आजमी हास्पिटल (हकीकतपुरा) में हुई डकैती से संबंधित है। उस घटना में बदमाश अस्पताल से चार डायलिसिस मशीनें लूट ले गए थे। इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस इस केस में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य अभियुक्त घटना के बाद से फरार थे। पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी, जिसके परिणामस्वरूप सटीक सूचना मिलने पर सुमित गौतम को पकड़ा जा सका। पुलिस अभियुक्त को रिमांड के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन:जिला प्रभारी संजीव निगम बोले- मोदी और ट्रंप ट्रेड डील से किसानों को होगा नुकसान
    Next Article
    झांसी में एक्सीडेंट में भेल के संविदा कर्मचारी की मौत:लंच में खाना खाने के लिए जा रहे थे, रोड पार करते समय बाइक ने रौंदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment