Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DDU का 76वां स्थापना दिवस:भव्य तरीके से हुआ सेलिब्रेशन, गरबा पर झूमीं कुलपति

    1 hour ago

    1

    0

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपना 76वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्रोग्राम की शुरुआत सुबह 9 बजे पंत पार्क में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने पुष्पांजलि और माल्यार्पण के साथ किया। उसके बाद पंत भवन में स्थापित शिलान्यास पट्टिका के सामने विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न की गई, जिसमें विश्वविद्यालय परिवार ने सहभागिता की। इस अवसर पर गुजरात दिवस मानते हुए गरबा की शानदार प्रस्तुति भी की गई। इसके अलावा पुरातन छात्रों, मेधावियों और विभन्न क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त छात्रों को सम्मानित किया गया। कुलपति ने गिनाई उपलब्धियां कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने विश्वविद्यालय की गौरवशाली परंपरा, शैक्षणिक उपलब्धियों और नवाचारों पर चर्चा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर गुणवत्ता, अनुसंधान और वैश्विक प्रतिस्पर्धा की दिशा में आगे है। कुलपति ने सभी को विश्वविद्यालय के 76वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। ऐसे समय जब पूर्वांचल में उच्च शिक्षा के विस्तार की आवश्यकता थी उस समय स्वतंत्रता के पश्चात राज्य के पहले विश्वविद्यालय की स्थापना में जिन महानुभावों का योगदान रहा, उन सभी को कोटि-कोटि नमन। कुलपति ने कहा कि गोरखपुर विश्वविद्यालय आज देश के अग्रणी विश्वविद्यालयों में शामिल हो चुका है। राष्ट्रीय मूल्यांकन में ‘A++’ ग्रेड प्राप्त करने के साथ-साथ यूजीसी की ओर से नवाचारी विश्वविद्यालय के रूप में मान्यता और विभिन्न प्रतिष्ठित रैंकिंग में सम्मानजनक स्थान प्राप्त करना इसकी उपलब्धियों को दर्शाता है। संत महापुरुषों ने रखी संस्था की नींव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र और उद्योगपति अतुल सराफ ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस संस्थान की नींव संत-पुरुषों महंत दिग्विजयनाथ और हनुमान दास पोद्दार जैसे महान व्यक्तित्वों द्वारा रखी गई हो, उसका भविष्य निश्चित रूप से उज्ज्वल होता है। पुरातन छात्रों को किया गया सम्मानित मुख्य समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के 19 विशिष्ट पुरातन छात्रों को सम्मानित किया गया। डॉ अमित उपाध्याय, अध्यक्ष, पुरातन छात्र परिषद ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रो. आराधना शुक्ला, प्रो. अमित पाठक, प्रो. एन. के. दुबे, अनुपम मिश्रा, नंद कुमार, डॉ. सिराज अख्तर वाज़ी, राजेश कुमार उपाध्याय, प्रशांत मिश्रा और वैभव मणि त्रिपाठी सहित अनेक प्रतिभाओं को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सराहा गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पूर्व छात्र संतोष कुमार अग्रवाल (निदेशक, Gallantt Ispat Limited), प्रख्यात वैज्ञानिक प्रो. ए. एन. राय, डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा (ICHR) और अमित कुमार सिंह (सहायक आयुक्त, राज्य कर) को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मेधावी विद्यार्थी को भी सम्मान दिया गया इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थी को भी सम्मानित किया गया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो अनुभूति दुबे ने विश्वविद्यालय द्वारा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए स्कॉलरशिप के बारे में जानकारी दी। छात्र उपलब्धियों का सम्मान हुआ इस अवसर पर शिवानी शाही (वाणिज्य) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नीति निर्माण में योगदान, पूजा तिवारी (भूगोल) को डिप्टी कलेक्टर चयन और पुष्पराज मिश्रा (प्राचीन इतिहास) को यूपीपीसीएस में सफलता हेतु सम्मानित किया गया। एनएसएस के अंतर्गत अमन कुमार और अंकिता त्रिपाठी को अंतरराष्ट्रीय युवा प्रतिनिधिमंडल में सहभागिता के लिए, वहीं ‘तरंग’ के अंतर्गत अंजलि मिश्रा, रोहित प्रजापति एवं अभिषेक श्रीवास्तव को उनकी रचनात्मक उपलब्धियों के लिए सराहा गया। साथ ही, हरिहर प्रसाद दुबे ट्रस्ट इनोवेशन अवार्ड के अंतर्गत अमन मौर्य और आदित्य कुमार को भी सम्मानित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने बेटे को दिया जन्म:आरोपी संदीप और संचालक जेल में, अस्पताल में पुलिस तैनात
    Next Article
    पांच वर्षाें में RTE में हुआ सबसे ज्यादा एडमिशन:वाराणसी में अभी तक 86% बच्चों को मिला फ्री प्रवेश, मनचाहा स्कूल न मिलने पर कई पैरेंट्स नहीं करा रहे दाखिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment