Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DDU ने रिलीज किया एग्जाम शेड्यूल:21 अप्रैल से होंगे BEd-MEd-BPEd, 2 मई से फार्मेसी

    13 hours ago

    2

    0

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने प्रोफेशनल कोर्सेज के एग्जाम का फाइनल शेड्यूल रिलीज कर दिया है। इसके बाद स्टूडेंट्स को अपनी तैयारी का क्लियर टाइमलाइन मिल गया है। BEd, MEd और BPEd के 4th सेमेस्टर एग्जाम 21 अप्रैल से शुरू होंगे, जबकि फार्मेसी के एग्जाम 2 मई से आयोजित किए जाएंगे। पूरा शेड्यूल यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। एग्जाम कंट्रोलर ऑफिस के अनुसार सम सेमेस्टर 2025-26 के रेगुलर और बैक पेपर दोनों कैटेगरी के स्टूडेंट्स इस एग्जाम में शामिल होंगे। BEd, MEd और BPEd के एग्जाम 21 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक कंटीन्यू रहेंगे। 2nd सेमेस्टर के एग्जाम का शेड्यूल भी जल्द जारी किया जाएगा। फार्मेसी एग्जाम 2 से 13 मई के बीच फार्मेसी स्ट्रीम में Diploma in Pharmacy (DPharma) 1st और 2nd ईयर के साथ BPharma 4th सेमेस्टर के एग्जाम 2 मई से शुरू होकर 13 मई तक चलेंगे। यह कोर्स फिलहाल सिर्फ यूनिवर्सिटी कैंपस में ही रन हो रहा है। 2nd सेमेस्टर के एग्जाम डेट्स भी जल्द अनाउंस की जाएंगी। 12 एग्जाम सेंटर, तीन जिलों में अरेंजमेंट BEd, MEd और BPEd एग्जाम के लिए कुल 12 एग्जाम सेंटर फाइनल किए गए हैं। गोरखपुर में यूनिवर्सिटी कैंपस के साथ सेंट एंड्रयूज कॉलेज, दिग्विजयनाथ PG कॉलेज, महात्मा गांधी PG कॉलेज, महंत अवेद्यनाथ गवर्नमेंट कॉलेज (जंगल कौड़िया) और नेशनल PG कॉलेज (बड़हलगंज) को सेंटर बनाया गया है। देवरिया में BRD PG कॉलेज, मदन मोहन मालवीय PG कॉलेज (भाटपाररानी), स्वामी देवानंद PG कॉलेज (मठलार) और संत विनोबा PG कॉलेज को सेंटर बनाया गया है। वहीं कुशीनगर में बुद्ध PG कॉलेज और उदित नारायण PG कॉलेज में एग्जाम आयोजित किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में अफवाह से मचा हड़कंप:पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, कई जगह सुबह तक खत्म हुआ ईंधन
    Next Article
    गोरखपुर में भीषण गर्मी:तेज धूप से 40° तक पहुंचा पारा, हीटवेव से बचने की सलाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment