Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DDU और मलेशिया की लिंकन यूनिवर्सिटी के बीच MoU:स्टूडेंट्स को मिलेगी ड्यूल डिग्री, दोनों देशों के प्रोफेसर मिलकर रिसर्च कराएंगे

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर की डीडीयू यूनिवर्सिटी ने मलेशिया की लिंकन यूनिवर्सिटी कॉलेज (LUC) के साथ 5 साल का एक खास समझौता (MoU) किया है। इससे सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि छात्रों को अब एक साथ 'ड्यूल डिग्री' मिल सकेगी, जो भारत और विदेश दोनों जगह मान्य होगी। कुलपति प्रो. पूनम टंडन की मौजूदगी में हुए इस समझौते के बाद अब ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन और पीएचडी के छात्र दोनों यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई कर सकेंगे। जो छात्र इस प्रोग्राम को चुनेंगे, वे डीडीयू के साथ-साथ मलेशिया की यूनिवर्सिटी से भी डिग्री हासिल करेंगे। इससे छात्रों को न सिर्फ विदेश में पढ़ने का अनुभव मिलेगा, बल्कि वे पूरी दुनिया में नौकरी पाने के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकेंगे। रिसर्च और पीएचडी वालों के लिए खास मौका अब डीडीयू और मलेशियाई यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मिलकर पीएचडी (रिसर्च) कर रहे छात्रों को गाइड करेंगे। रिसर्च करने वाले छात्रों को कम से कम एक सेमेस्टर मलेशिया की यूनिवर्सिटी में बिताने का मौका मिलेगा, जिससे उन्हें वहां की नई तकनीक और रिसर्च के तरीकों को समझने में मदद मिलेगी। शिक्षा की गुणवत्ता और ग्लोबल पहचान कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि यह कदम यूनिवर्सिटी को ग्लोबल लेवल पर ले जाने के लिए उठाया गया है। इससे छात्रों को विश्वस्तरीय शिक्षा मिलेगी। वहीं लिंकन यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष अमिया भौमिक ने कहा कि इस समझौते से न सिर्फ छात्र, बल्कि दोनों यूनिवर्सिटी के टीचर्स भी एक-दूसरे के साथ मिलकर प्रोजेक्ट्स और सेमिनार पर काम कर सकेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मनकामेश्वर शिव को गुलाल लगाकर होली का शुभारंभ:महंत दिव्या गिरी ने होलिका को चढ़ाए फूल, चौक-अमीनाबाद में उमड़ी भीड़
    Next Article
    पेशे से संबोधित करना एससी-एसटी के तहत अपराध नहीं:धोबिन कहने का मामला, हाईकोर्ट ने कहा-अपमान की मंशा तो अपराध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment