Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Crime: राहुल गांधी ने महिला सुरक्षा पर अमित शाह को घेरा, उठाए सवाल

    12 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में कथित सामूहिक दुष्कर्म के बाद 17 वर्षीय लड़की की हत्या किए जाने की घटना को लेकर शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और सवाल किया कि राष्ट्रीय राजधानी में महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है। गांधी ने दावा किया कि इतनी जघन्य घटना की कई दिनों तक भनक नहीं लगी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘अमित शाह जी, दिल्ली पुलिस आपके अधीन है।महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या दिल्ली पुलिस का काम सिर्फ़ आम नागरिकों को डराना-धमकाना रह गया है? क्योंकि अपराधी तो बेखौफ घूम रहे हैं।’’ गांधी ने कहा कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा ‘‘इस आपराधिक गैर-जिम्मेदारी की जवाबदेही तय हो।’’ उन्होंने कहा, ‘‘महिलाओं की सुरक्षा के बिना भारत आगे नहीं बढ़ सकता।’’ कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिल्ली ‘‘आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है।’’ दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में 13 सितंबर को 17 वर्षीय लड़की के साथ तीन नाबालिगों सहित चार लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया, चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी और शव को खुले खेत में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक, लड़की और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे।अधिकारियों ने बताया कि मामले में तीन किशोरों सहित चार आरोपियों को पकड़ा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi High Court ने Jagtar Singh Johal को UAPA के 7 मामलों में दी जमानत
    Next Article
    Danam Nagender की विधायकी रद्द, Telangana High Court ने सुनाया फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment