Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi के Rohini में वायुसेना अधिकारी के मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी

    1 day ago

    1

    0

    राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी में भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी के घर से दो लोगों ने 35-40 लाख रुपये के कीमत के आभूषण कथित तौर पर चुरा लिये। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को कहा कि यह घटना सीसीटीवी में दर्ज हो गई है। उन्होंने कहा कि चोरी सात अक्टूबर को दोपहर को बेगमपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोहिणी के सेक्टर 24 में हुई।उनके मुताबिक, घटना के वक्त परिवार का कोई सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। पुलिस ने बताया कि इस दौरान दो संदिग्ध घर में घुसे, सोने और चांदी के जेवर चुराए और भाग गए। राजस्थान के जयपुर में तैनात वारंट ऑफिसर शामू शिदे ने बताया कि वह करीब दो महीने पहले ही सेक्टर 24 के पॉकेट 14 स्थित घर में रहने के लिए आए हैं।उन्होंने कहा, सात अक्टूबर को, सीसीटीवी फुटेज में दो लोग स्कूटर पर आते और दोपहर 12.06 बजे परिसर में प्रवेश करते दिखे।” अधिकारी ने कहा कि दोनों लोगों ने दरवाजा बंद पाया और घर में प्रवेश करने के लिए एक उपकरण से कथित तौर पर ताला तोड़ दिया। उन्होंने कहा, इसके बाद वे ऊपर गए और अलमारी में रखे सोने और चांदी के आभूषण चुरा ले गए। शिदे ने कहा, उन्होंने अलमारी की तलाशी लेते हुए कपड़े बाहर फेंक दिए और कीमती सामान ले गए।उन्हें दोपहर करीब 2.12 बजे परिसर से बाहर निकलते देखा गया। शिदे ने कहा कि संदिग्धों ने अपने चेहरे काले नकाब और हेलमेट से ढके हुए थे, जिससे उनकी पहचान मुश्किल हो रही है। हालांकि उनमें से एक को अपना हेलमेट उतारते हुए देखा गया, लेकिन उसका चेहरा फुटेज में स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा है।उन्होंने कहा कि उस समय उनकी दो बेटियां बाहर थीं, जबकि उनकी पत्नी कपड़े सिलवाने के लिए गई हुई थी। पीड़ित ने कहा कि चोरी किए गए सोने और चांदी के आभूषणों की कीमत लगभग 35 से 40 लाख रुपये है, जबकि वे दो-चार हजार रुपये नकदी भी गए। पुलिस ने कहा कि सात अक्टूबर को उनकी शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपियों का पता लगाने के लिए कई टीम गठित की गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Dharamshala में Paragliding के दौरान हादसा, बुल्गारिया के नागरिक की मौत
    Next Article
    Election Commission ने Supreme Court में SIR फैसले का किया बचाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment