Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक! सामान्य से 5 डिग्री ऊपर पहुंचा पारा, हवा की गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में

    1 hour from now

    1

    0

    राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 78 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 134 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।इसे भी पढ़ें: अब Islamabad भी Iran के खिलाफ युद्ध में कूदा! पाकिस्तान-सऊदी का 'नाटो' पैक्ट एक्टिव, पाकिस्तानी विदेश मंत्री Ishaq Dar की सीधी चेतावनी  केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।इसे भी पढ़ें: आतंकवाद 'अस्तित्व' के लिए खतरा! भारत ने UN में ISIS और Al-Qaeda के खिलाफ सामूहिक युद्ध का किया आह्वान अगले कुछ दिनों का अनुमानमौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने और आसमान साफ रहने के कारण आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा हो सकता है। दोपहर के समय धूप तेज रहने की संभावना है, जिससे गर्मी का प्रभाव बढ़ेगा। हालांकि, मध्यम श्रेणी की हवा स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक चिंताजनक नहीं है, लेकिन संवेदनशील लोगों को बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं CM नीतीश कुमार, बिहार में बनेगा BJP का मुख्यमंत्री?
    Next Article
    आतंकवाद 'अस्तित्व' के लिए खतरा! भारत ने UN में ISIS और Al-Qaeda के खिलाफ सामूहिक युद्ध का किया आह्वान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment