Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi-NCR Weather Update । बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया बारिश और आंधी का Orange Alert

    3 hours from now

    2

    0

    दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज धूप और तपती गर्मी के बाद, दोपहर को आसमान में बादल छाने और ठंडी हवाएं चलने से लोगों को काफी राहत मिली है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) के असर से मौसम सुहावना हो गया है।मंगलवार को आंधी-बारिश की संभावनामौसम विभाग ने मंगलवार के लिए दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, राजधानी और आसपास के शहरों में हल्की बारिश के साथ-साथ तेज आंधी चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और बादल गरजने के आसार भी जताए गए हैं। इससे बढ़ते तापमान में गिरावट आएगी और शाम के समय ठंडक महसूस होगी। इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया, 'मेड इन इंडिया-मेक फॉर द वर्ल्ड' का दिया मंत्रअप्रैल के शुरुआती दिनों का हालअप्रैल महीने की शुरुआत भी राहत भरी रहने वाली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 3 और 4 अप्रैल को दिल्ली में फिर से हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अगले दो-तीन दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। हालांकि सोमवार दोपहर तक तेज धूप की वजह से लोग परेशान थे, लेकिन शाम को हुई वर्षा के बाद अब गर्मी से काफी हद तक निजात मिल गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रुपये की Record गिरावट पर Surjewala का तंज, PM Modi को याद दिलाया उनका पुराना बयान
    Next Article
    पीएम मोदी ने साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया, 'मेड इन इंडिया-मेक फॉर द वर्ल्ड' का दिया मंत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment