Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Police ने 75 लाख की धोखाधड़ी के मामले में 50 हजार का इनामी Sarmad Ali पकड़ा

    1 day ago

    3

    0

    दिल्ली पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार संपत्ति बेचने के मामले में 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तराखंड में हरिद्वार निवासी 37 वर्षीय सरमद अली के तौर पर हुई है।अधिकारी ने बताया कि उसे सुभाष प्लेस थाने में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में भगोड़ा अपराधी घोषित किया गया था और उसकी गिरफ्तारी पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, यह मामला धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात से संबंधित है, जिसमें शिकायतकर्ता को संपत्ति के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लगभग 75 लाख रुपये देने के लिए प्रेरित किया गया था। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान, लेन-देन में अली की भूमिका सामने आई, जिसके बाद वह फरार हो गया और गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने स्थान और पेशे बदलता रहा।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अदालत ने उसे 12 नवंबर, 2025 को भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया था। पुलिस को छह सितंबर को उसके उत्तराखंड के रूड़की इलाके में मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस ने कहा कि सूचना को सत्यापित करने के बाद एक अंतरराज्यीय अभियान शुरू किया गया।अधिकारी ने बताया कि टीम ने रूड़की, हरिद्वार और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर व मेरठ में अली की तलाश की तथा आठ सितंबर को सहारनपुर से पकड़ लिया। पुलिस ने कहा कि आगे के सत्यापन से मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में दर्ज दो अन्य मामलों में उसकी कथित संलिप्तता का पता चला। पुलिस ने कहा कि उसे संबंधित अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम: 21 सितंबर की प्रमुख खबरों का संक्षिप्त विवरण
    Next Article
    Assam में ISRO के उन्नत रडार अनुसंधान केंद्र का शिलान्यास, अंतरिक्ष मलबे पर रहेगी नजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment