Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Weather: बारिश से लुढ़का पारा, 75 साल में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज

    49 minutes ago

    1

    0

    दिल्ली में शुक्रवार को ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों ने गर्म कपड़े और मोटी शॉल निकाल लीं। राजधानी में लगातार दो दिन हुई बारिश के बीच अधिकतम तापमान गिरकर 20.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो पिछले 75 वर्षों में अक्टूबर का सबसे कम अधिकतम तापमान है। राजधानी में पिछले चार वर्षों में अक्टूबर का सबसे अधिक बारिश वाला दिन भी शुक्रवार को दर्ज किया गया।इसी अवधि में अक्टूबर की सबसे साफ हवा भी दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 60 रहा। इससे पहले 10 अक्टूबर, 2022 को एक्यूआई 44 दर्ज किया गया था। दिनभर राजधानी के आसमान में काले बादल छाए रहे और रुक-रुककर हुई बारिश के कारण तापमान असामान्य रूप से कम बना रहा।तापमान में अचानक गिरावट और तड़के तथा देर शाम हल्का कोहरा छाने के कारण लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। पारा सामान्य से काफी नीचे बना रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 10.3 डिग्री कम है।उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 1951 के बाद इस केंद्र में अक्टूबर महीने का यह सबसे कम अधिकतम तापमान है। पालम में अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 11.1 डिग्री कम है। वहीं, लोधी रोड में यह 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 10.4 डिग्री कम है।रिज और आयानगर में अधिकतम तापमान क्रमशः 20.8 डिग्री और 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 10.1 डिग्री और 10.6 डिग्री कम है। मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी देते हुए जारी किए गए रेड और ऑरेंज अलर्ट के बीच दिल्ली में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में 61.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रहा।सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच सफदरजंग में 4.2 मिलीमीटर, पालम में तीन मिलीमीटर, लोधी रोड में चार मिलीमीटर, रिज में 1.9 मिलीमीटर और आयानगर में 2.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार पिछले चार वर्षों में अक्टूबर का सबसे अधिक बारिश वाला दिन रहा और 1951 के बाद से यह छठा सबसे अधिक बारिश वाला दिन भी दर्ज किया गया। इससे पहले अक्टूबर में एक दिन में सबसे अधिक बारिश नौ अक्टूबर, 2022 को दर्ज की गई थी, जब राजधानी में 74 मिलीमीटर बारिश हुई थी।सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। पालम में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है, जबकि लोधी रोड में यह 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। रिज और आया नगर में न्यूनतम तापमान क्रमशः 16.8 डिग्री और 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से क्रमशः 0.5 डिग्री कम और 1.1 डिग्री अधिक है।शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 60 दर्ज किया गया, जिससे यह 10 अक्टूबर, 2022 के बाद अक्टूबर का सबसे साफ हवा वाला दिन रहा। इस साल इससे पहले 28 सितंबर को हवा की गुणवत्ता बेहतर रही थी, जब एक्यूआई 56 दर्ज किया गया था। शहर के 54 निगरानी केंद्रों में से 33 में वायु गुणवत्ता संतोषजनक , 17 में अच्छी और चार में मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई।सबसे साफ हवा लोधी रोड में दर्ज की गई, जहां एक्यूआई 33 रहा, जबकि पूसा में सबसे अधिक एक्यूआई 105 दर्ज किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ISRO ने GSLV रॉकेट से NVS-03 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा, NavIC को मिलेगी मजबूती
    Next Article
    Foreign Secretary Vikram Misri ने कहा, कुछ देश आतंकवाद को नीति के साधन के तौर पर साध रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment