Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ढाई लाख वसूली के आरोप में थानेदार लाइन हाजिर:लखनऊ पुलिस कमिश्ननर की जांच के बाद एक्शन, युवक को थाने से छोड़ा था

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में गौतमपल्ली थाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है। गौतमपल्ली थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि थाने के अन्य दरोगा-सिपाहियों की भूमिका की जांच चल रही है। थाने के SHO रत्नेश सिंह सहित यहां के सभी सिपाहियों पर ढाई लाख रुपए वसूली का आरोप है। सीपी (पुलिस कमिश्नर) की जांच के बाद पूरे थाने पर शुक्रवार को एक्शन ले लिया गया। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले रात में बंदरियाबाग चौकी इंचार्ज एक युवक को पकड़कर थाने लाए थे। वहां उससे करीब ढाई लाख रुपए की वसूली की गई। इस गंभीर भ्रष्टाचार प्रकरण की जांच पुलिस कमिश्नर से कराई गई। जांच में आरोपों की पुष्टि हुई है। कार्रवाई में इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार सिंह को भी लाइन हाजिर किया गया है। वहीं, थाने की नई कमान विपिन सिंह को सौंपी गई है। सीएम आवास क्षेत्र के थाने पर इस तरह की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। छोड़े गए युवक का GD में दर्ज है तस्करा थाने के सूत्रों के अनुसार, दो दिन पहले जिस युवक को गौतमपल्ली थाने पर लाया गया था, उसकी आमद (एंट्री) जनरल डायरी (जीडी) में दर्ज की गई। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे छोड़ दिया गया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि संबंधित व्यक्ति की थाने में विधिवत एंट्री दर्ज है। पूछताछ के बाद उसे रिहा किया गया था। इस बीच रुपए के लेन-देन की बात सामने आने के बाद पुलिस महकमे में जांच कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल में रिकॉर्ड महंगाई:पेट्रोल 137 रुपया महंगा होकर 458/लीटर, डीजल 184 बढ़कर 520 हुआ; ईरान जंग का असर
    Next Article
    पत्नी ने सुपारी देकर कराई BSF जवान की हत्या:शादी में मिले जेवर बेचकर शूटर को 6 लाख दिए; 13 साल पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment