Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DIOS आफिस में शिक्षकों का धरना प्रदर्शन:वाराणसी में उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के DIOS आफिस में शनिवार को उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनरतले शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया। विभिन्न मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष शरफुद्दीन की अध्यक्षता में पहुंचे शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने CM को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह को सौंपा। धरने में मौजूद शिक्षकों को संबोधित करते हुए संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व MLC डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने कहा, वर्तमान सरकार शिक्षकों की मांगों के प्रति संवेदन शून्य लग रही है। लंबे संघर्ष एवं कुर्बानी के बाद शिक्षकों ने सेवा सुरक्षा के रूप में चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 18 को समाप्त करके सरकार ने अपनी संवदेन शून्यता का परिचय दिया है। सत्ता में आने पर अपने वादे भूल गई सरकार अध्यक्ष शरफुद्दीन ने कहा, सत्ता से बाहर रहने पर यही भाजपा पुरानी पेंशन की बहाली की मांग कर रहे हैं। सत्ता में आने पर ये लोग अपना वादा भूल जाती है। एनपीएस के रख रखाव की कोई उचित व्यवस्था न होने के कारण लगातार अनिश्चितता बनी रह रही है। उन्होंने कहा, सेवानिवृत्त शिक्षकों के देयकों का भुगतान समय पर नहीं हो रहा है। वर्तमान सरकार के पूर्व में वित्तविहीन विद्यालयों में कार्य करने वाले शिक्षकों को 999 रुपये प्रति माह की देर से पारितोषिक प्राप्त हो रहा था जिसे वर्तमान सरकार ने यह कहकर समाप्त कर दिया है कि यह सम्मानजनक नहीं है, हम सम्मानजनक मानदेय देंगे। अब स्थिति यह है कि 9 वर्ष बीत गए लेकिन अभी तक कुछ नहीं हो सका। कैशलेस चिकित्सा सुविधा का नहीं मिल रहा लाभ संगठन के जिला मंत्री अखिलेश कुमार पांडेय ने कहा, सरकार ने चिकित्सा सुविधा की घोषणा तो कर दी लेकिन अभी इसका लाभ किसी शिक्षक को नहीं मिल पा रहा है। विनियमितीकरण की दिशा में भी सरकार की सोच शिक्षक विरोधी है। धरना प्रदर्शन करने वालों में मंडलीय अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह , विनोद शंकर पांंडेय, माया शंकर यादव, पूर्व अध्यक्ष गिरिजेश तिवारी, शिवेंद्र दुबे समेत अन्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में दर्स-ए-कुरआन की शुरुआत:बिस्मिल्लाह की अहमियत बताई गई, बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए
    Next Article
    पीडीए 2 से 16 मई तक निपटाएगा लंबित मानचित्र:अवैध निर्माणों का भी होगा निस्तारण, ऑनलाइन शिकायत की सुविधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment