Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DK Shivakumar बोले- सिद्धरमैया समेत किसी का बुरा नहीं चाहा, सकारात्मक काम करना लक्ष्य

    4 hours from now

    1

    0

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उनका लक्ष्य लोगों के जीवन पर स्थायी और सकारात्मक प्रभाव छोड़ना है और उन्होंने अपने पूर्ववर्ती सिद्धरमैया सहित किसी का भी बुरा नहीं चाहा। सिद्धरमैया का यह बयान दोनों नेताओं के बीच मतभेद की अटकलों के बीच आया है। शिवकुमार ने बुधवार को शोधकर्ता रम्या की पुस्तक ‘चलिसुवा बांडे’ (द मूविंग रॉक) के विमोचन के अवसर पर कहा कि उन्होंने सिद्धरमैया के साथ काम किया है और उनका उन्हें या किसी अन्य को नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है।उनके कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘अपने कार्यकाल के दौरान मैं ऐसे काम करूंगा जो लोगों के दिलों में जगह बना पाए। मैं किसी का बुरा नहीं चाहूंगा। मैंने सिद्धरमैया के साथ काम किया है।मैं ऐसा इंसान नहीं हूं जो उनका या किसी और का बुरा चाहे। भविष्य में भी मैं किसी का बुरा नहीं चाहूंगा। यह मेरा संकल्प है।’’ ये टिप्पणियां शिवकुमार द्वारा सोमवार को उनके और सिद्धरमैया के बीच मतभेदों की अटकलों को खारिज किए जाने के बाद आई हैं।उन्होंने कहा था कि दोनों के बीच किसी भी तरह का, छोटा या बड़ा, कोई मतभेद नहीं है। अपने राजनीतिक सफर पर बात करते हुए शिवकुमार ने कहा कि राजनीति में आगे बढ़ना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि इसके लिए धैर्य, लगन और आलोचनाओं को सहने की क्षमता की जरूरत होती है।मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राजनीति नामक दरिया में तैरना आसान नहीं है। तैरकर किनारे तक पहुंचना और भी मुश्किल है। कुछ लोग यह देखने का इंतजार कर रहे हैं कि मुझे एक, दो, तीन या छह महीने तक सरकार चलाने का मौका मिलता है या नहीं और मैं क्या करता हूं।विपक्ष मेरी तरक्की को पचा नहीं पा रहा है। कुछ लोग तो मेरा नाम तक नहीं लेना चाहते।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैं ऐसा इंसान नहीं हूं जो ऐसी आलोचनाओं के आगे झुक जाए। मैं बस धैर्य बनाए हुए हूं।’’ खुद पर और कर्नाटक की जनता पर भरोसा जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका इरादा किसी को धोखा देने या परेशान करने का नहीं है।वह ये सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनके कार्यकाल में लोगों को कोई अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। शिवकुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी के साथ अपने संबंधों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद कांग्रेस-जनता दल (सेक्युलर) (जद-एस) गठबंधन सरकार के दौरान उन्होंने कभी भी कुमारस्वामी को कमजोर करने की कोशिश नहीं की।अपनी शिक्षा यात्रा को याद करते हुए शिवकुमार ने कहा कि लगभग 48 साल की उम्र में मैसूर विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम के जरिए डिग्री हासिल करने से उन्हें कैबिनेट मंत्री या मुख्यमंत्री बनने से भी अधिक खुशी मिली थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'गुमराह करने वाला': Election Commission ने 2024 चुनावों में वोटों में गड़बड़ी के दावों को खारिज किया, निर्वाचन क्षेत्र के हिसाब से जारी किया डेटा
    Next Article
    सत्ता, सुरक्षा और सीक्रेट अफेयर: क्या दो महिलाओं से रिश्तों के चलते छिनेगी Nvidia के CEO Jensen Huang की बादशाहत?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment