Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Donald Trump की टिप्पणी पर Iran का पलटवार, कहा- US के पास न सभ्यता है, न सम्मान

    1 day ago

    1

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान पर ईरान ने रविवार को बहुत कड़ा ऐतराज जताया है, जिसमें ट्रंप ने दावा किया था कि अगर अमेरिका चाहे तो ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में जुटे वहां के पूरे बड़े नेतृत्व को एक ही बार में खत्म कर सकता है। ईरान ने ट्रंप के इस दावे की कड़ी आलोचना की है।अमेरिका के पास न सभ्यता है, न इतिहास और न सम्मानआर्मेनिया में मौजूद ईरान के दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका को आड़े हाथों लेते हुए एक तीखा जवाब दिया। दूतावास ने कहा कि अमेरिका ने अभी 4 जुलाई को अपनी आजादी की 250वीं वर्षगांठ मनाई है, लेकिन वह खामेनेई की मौत के बाद ईरान में उमड़े दुख के इस सैलाब को कभी नहीं समझ पाएगा। दूतावास के मुताबिक, अमेरिका ऐसा इसलिए नहीं समझ सकता क्योंकि उसके पास न तो कोई सभ्यता है, न इतिहास है और न ही सम्मान। इसे भी पढ़ें: दुनिया का सबसे नीच आदमी जिंदा क्यों? Khamenei के अंतिम संस्कार में Donald Trump के खिलाफ लगे भड़काऊ नारेईरान ने कहा, विचारों को नहीं मार सकतेईरानी दूतावास ने अपने बयान में आगे कहा, "लोगों को मारा जा सकता है, लेकिन उनके विचारों को नहीं। आपने अयातुल्ला खामेनेई की हत्या की, लेकिन असल में आपने इत्र की एक शीशी को तोड़ दिया है, जिसकी खुशबू अब हर तरफ फैल गई है।" दूतावास ने यह बात खामेनेई के अंतिम संस्कार में उमड़ी लाखों लोगों की भारी भीड़ की तरफ इशारा करते हुए कही। People can be killed, but ideals cannot. You killed Ayatollah Khamenei, but in reality, you broke a perfume bottle whose scent spread everyplace. You don't understand these things because you have neither civilization, nor history, nor honor. https://t.co/TtWtNlzG3f— IRI Embassy in Armenia (@iraninyerevan) July 4, 2026 इसे भी पढ़ें: एक गोली से... Khamenei के अंतिम संस्कार के बीच Donald Trump ने Iran को दी बड़ी चेतावनीट्रंप ने आंसुओं को बताया था दिखावटीईरान की यह तीखी प्रतिक्रिया डोनाल्ड ट्रंप के उस इंटरव्यू के बाद आई है जो उन्होंने समाचार वेबसाइट एक्सियोस को दिया था। उस इंटरव्यू में ट्रंप ने अंतिम संस्कार में शामिल हो रहे हजारों-लाखों ईरानियों को देखकर हैरानी जताई थी। ट्रंप ने कहा था, "मुझे लगता था कि लोग खामेनेई से नफरत करते हैं। शायद ये दिखावटी आंसू हैं।"बातचीत के लिए अमेरिका नहीं उठा रहा कदमअमेरिकी राष्ट्रपति ने इंटरव्यू में यह भी दावा किया था कि अगर वाशिंगटन चाहे, तो वह ईरान के बचे हुए सभी बड़े अधिकारियों को एक ही बार में खत्म करने की ताकत रखता है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि अमेरिका ऐसा कदम उठाने से खुद को रोक रहा है क्योंकि वह तेहरान के साथ बातचीत का रास्ता खुला रखना चाहता है। ट्रंप ने कहा था, "वे सब वहां मौजूद हैं। एक शॉट, और हम उन सभी को खत्म कर सकते हैं। लेकिन हम ऐसा नहीं करने जा रहे हैं क्योंकि तब हमारे पास बातचीत करने के लिए कोई नहीं बचेगा।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    Red Sea में फिर बढ़ा तनाव, Yemen के पास मालवाहक जहाज पर Attack, जांच एजेंसियां हुईं अलर्ट
    Next Article
    Tech Alert: Nothing से लेकर Moto तक, इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये Power Packed Smartphones!

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment