Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DPS छात्र मामले में 3 दिन बाद भी FIR नहीं:यूट्यूबर पिता ने DM से की मुलाकात, स्कूल पर बैठी जांच कमेटी

    2 hours ago

    2

    0

    आगरा के थाना सिकंदरा स्थित डीपीएस स्कूल में पंच मार कर जबड़ा और दांत तोडंने मामले में तीन दिन बीत जाने के बाद भी FIR दर्ज नहीं हुई है। यूट्यूबर पिता और टीम पापा के पदाधिकारियों ने डीएम से मुलाकात की है। जहां उन्होंने स्कूल और आरोपी छात्र पर कार्रवाई न होने पर आक्रोश जताया है। और कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के पिता पीयूष मल्होत्रा ने बताया- चार दिन पहले मेरे बच्चे के पंच मार कर सारे दांत तोड़ दिए थे। लेकिन तीन दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच का विषय बना दिया है। ऐसी क्या गलती कर दी की मेरे बच्चे के सारे दांत तोड़ दिए। इस मामले में आज डीएम से मिले है। डीएम ने आश्वासन दिया है। कमेटी बना कर जांच बैठा दी गई है। अभी तक मुकदता दर्ज नहीं हुआ है, इसी लिए हमें अधिकारियों के दफ्तर में भटक रहे है। ये है पूरा मामला... आगरा में डीपीएस शास्त्रीपुरम में पढ़ने वाले 10वीं के 2 छात्रों में मारपीट हो गई। एक छात्र ने दूसरे के मुंह पर कई पंच मारे। उसके 3 दांत तोड़ दिए, जबड़े में भी चोट आई है। उसके मुंह से खून निकलने लगा। घायल छात्र के पिता पीयूष मल्होत्रा फेमस इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने आरोप लगाया- स्कूल प्रबंधन ने इलाज कराने के बजाय फोन पर कहा कि अपने बच्चे को ले जाइए। उन्होंने अपने बेटे का वीडियो शेयर करते हुए कहा- यह डीपीएस आगरा है। मेरे बच्चे का ये हाल हुआ है। सारा मुंह खत्म हो गया। घटना शनिवार सुबह की है। पीयूष मल्होत्रा सोशल मीडिया इंफ्लूयंसर है। उन्होंने बताया- मेरा बेटा डीपीएस शास्त्रीपुरम में 10वीं क्लास में पढ़ता है। शनिवार को बेटा स्कूल गया था। सुबह साढ़े 7 बजे स्कूल से फोन आता है कि बेटे के हल्की चोट लग गई है। उसे स्कूल से ले जाएं। जब मैं स्कूल पहुंचा तो देखा बेटे के मुंह से खून निकल रहा था। स्कूल की आया बेटे को पकड़कर बैठी थी। मुंह में रूई ठूंसी हुई थी। उसे फर्स्ट एड तक नहीं दी गई थी। बेटे की हालत देखकर मैं घबरा गए। बेटे के क्लास में एक लड़के ने मुंह पर पंच मार दिया। इससे उसके 3 दांत टूट गए हैं। उसके जबड़े में भी चोट है। पिता बोले- बच्चा दर्द से चिल्लाता रहा, इलाज नहीं कराया पीयूष मल्होत्रा ने बेटे का वीडियो शेयर करते हुए कहा- आगरा डीपीएस में मेरे बच्चे का ये हाल हुआ है। प्रशासन और सोशल मीडिया के लोगों से भीख मांगता हूं कि आप इस वीडियो को फारवर्ड कर दीजिए। स्कूल की तरफ से घोर लापरवाही बरती गई। उन्होंने बच्चे को फर्स्ट एड तक नहीं दी। बच्चा दर्द से चिल्ला रहा था। उसे डॉक्टर को दिखाने के बजाए, फोन कर कह रहे हैं कि हल्की चोट लग गई है। उसे ले जाएं। स्कूल में बेटे को चोट लगने के बाद प्रिंसिपल ने बच्चे का हाल चाल तक नहीं पूछा। ये लाखों रुपए की फीस लेते हैं, लेकिन थोड़ा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ये पैरेंट्स को केवल दुधारू गाय समझते हैं। एसीपी हरि पर्वत अमीषा कुमारी ने कहा- " सिकंदरा थानें को सूचना मिली थी कि डीपीएस के दो छात्रों के बीच लड़ाई हो गई है। दोनों छात्र 10वीं के हैं। एक छात्र को चोट लगी है। इस छात्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की है। इन्फ्लुएंसर पिता के बारे में जानिए... पीयूष मल्होत्रा की आगरा में मोबाइल की शॉप है। वह मोबाइल से जुड़े वीडियो बनाकर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर डालते हैं। फेसबुक पर उनके 2.5 मिलियन फॉलोअर हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर 2.32 लाख फॉलोअर हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी में लौकी की बर्फी खाने से 100 लोग बीमार:फूड प्वाइजनिंग के बाद निजी अस्पतालों में भर्ती, 15 बच्चों की भी तबीयत बिगड़ी
    Next Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा आखिरी दिन शांतिपूर्ण संपन्न:43 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, सघन तलाशी के बाद मिला प्रवेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment