Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एअर इंडिया की कोलकाता-मुंबई फ्लाइट को हाईजैक की धमकी:उड़ान से पहले टॉयलेट में नोट मिला, लिखा था- 11.10 बजे प्लेन हाईजैक कर लेंगे

    1 day ago

    3

    0

    एअर इंडिया की कोलकाता-मुंबई फ्लाइट को बुधवार सुबह हाईजैक करने की धमकी मिली। विमान के टॉयलेट में मिले एक नोट में लिखा था कि सुबह 11:10 बजे प्लेन हाईजैक कर लिया जाएगा। नोट मिलते ही क्रू ने पायलट को इसकी जानकारी दी। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को अलर्ट किया। इसके बाद विमान को कोलकाता एयरपोर्ट के आइसोलेशन बे में ले जाया गया। यहां सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की जांच शुरू की। विमान में उस समय 93 यात्री और 5 क्रू मेंबर सवार थे। एअर इंडिया का एयरबस A320neo कोलकाता से मुंबई जाने के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान क्रू मेंबर को टॉयलेट में यह धमकी भरा नोट मिला। फिलहाल एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। प्लेन विस्तारा की लिवेरी के साथ ऑपरेट कर रहा था। विमान हाईजैक की धमकी और कोशिश की पिछली 3 घटनाएं… 7 नवंबर: बेंगलुरु से लखनऊ जा रही इंडिगो फ्लाइट को हाईजैक की धमकी बेंगलुरु से लखनऊ जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E-451 को शनिवार को हाईजैक की धमकी मिली। क्रू मेंबर्स ने फ्लाइट के टॉयलेट में धमकी वाला नोट देखा। जिसके बाद पायलट विमान को वापस बेंगलुरु ले आया। बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई। पूरी खबर पढ़ें… 13 अक्टूबर: एअर इंडिया फ्लाइट से मिला हाईजैक अलर्ट, पायलट का इनकार फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की 13 अक्टूबर की सुबह जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट से अहमदाबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को हाईजैक का सिग्नल मिला था। विमान करीब 45 मिनट हवा में रहा था। शुरुआती जांच में पायलट की गलती से अलर्ट मैसेज भेजने की जानकारी थी। हालांकि, पूछताछ में उसने कहा कि- मेरी कोई गलती नहीं है। 30 सितंबर: इजराइल जा रही फ्लाइट के पायलट पर हमला, हाईजैक की कोशिश दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के दौरान ओमान के को-पायलट ने कॉकपिट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। हमले में कैप्टन गंभीर रूप से घायल हो गए और विमान तेजी से नीचे आने लगा। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की। इसके बाद चालक दल और यात्रियों ने मिलकर हमलावर को काबू किया। ----------------------- यह खबर भी पढ़ें…. असम में ट्रेन का इंजन-डिब्बे पटरी से उतरे:50 पैसेंजर घायल; हादसे के समय का VIDEO, लोको पायलट बोले- सिग्नल रेड हैं, ब्रेक नहीं लग रहे असम के कामरूप में बुधवार सुबह करीब 6:54 बजे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस का इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे में 50 पैसेंजर घायल हुए हैं। हालांकि रेलवे का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के मुताबिक, डिगारू स्टेशन पर ट्रेन को दूसरी लाइन पर लेने के दौरान लोको पायलट स्पीड कम नहीं कर सका, इससे ट्रेन डेड एंड पर लगे बैरिकेड्स से टकरा गई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Laptop Charging: बेड या फ्रिज समेत इन 5 जगहों पर न करें चार्ज, खराब हो सकती है Battery
    Next Article
    सोनिया ने लिखा-राहुल को पिता की हत्या की आशंका थी:अमेरिका जाते समय कहा था- सुरक्षा नहीं बढ़ी तो अंतिम संस्कार में आना पड़ेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment