Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एंबुलेंस-ऑटो की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत, CCTV देखिए:आगरा में 3 लोग हुए घायल, शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली से आया था परिवार

    14 hours ago

    2

    0

    आगरा में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने ऑटो में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा थाना जगदीशपुरा क्षेत्र स्थित बिचपुरी में रविवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। हादसे में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिवार दिल्ली से आगरा के सदरवन गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। मृतकों की पहचान पिता नेमीचंद (36) और उनके बड़े बेटे शिवम (14) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 3 तस्वीरें देखिए- टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़े यह हादसा बिचपुरी पुलिस चौकी से 9 किलोमीटर दूर हादसा हुआ। पूरा परिवार दिल्ली से आगरा के सदरवन गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। रविवार सुबह परिवार के पांच सदस्य ऑटो में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी गई। ऑटो चलाकर चाचा की बेटी की शादी में आए थे हादसे में ऑटो सवार पिता नेमीचंद और उनके बड़े बेटे शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ऑटो में सवार नेमीचंद की पत्नी कांता, उनके दो बेटे गोविंदा और निशांत गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। नेमीचंद ऑटो चलाते थे, जो अपने चाचा विपत्ति की बेटी सोनम की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से आगरा के सदरवन ऑटो से ही आए थे। आसपास की लोगों ने मदद की घटना की सूचना मिलते ही थाना जगदीशपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों के साथ राहत और बचाव काम शुरू कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आ रही है। एंबुलेंस चालक से पूछताछ की जा रही है। --------------------- ये खबर भी पढ़िए- सट्‌टेबाज गर्लफ्रेंड ने सिपाही के लिए 2 शादी तोड़ी: झांसी में पिता होमगार्ड, बहाने से मिलने घर आता था रजत; पढ़िए पूरी LOVE STORY मेरे होमगार्ड पति और सिपाही रजत 9 साल पहले मिनर्वा चौकी में तैनात थे। रजत गश्त पर आता था तो किसी बहाने से घर पर रुक जाता था। तब मेरी बेटी यशस्वी 12वीं में पढ़ रही थी। रजत ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। जब हमें अफेयर का पता चला तो उसका रिश्ता तय कर दिया। बेटी ने रिश्ता तोड़ दिया। फिर हमने 2023 में दूसरे लड़के से सगाई कर दी। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP विधायक राजेश्वर सिंह के समर्थक सड़क पर उतरे:सपा सांसद के आवास का घेराव, नारे लगाए- अखिलेश-राहुल मुर्दाबाद
    Next Article
    सट्‌टेबाज गर्लफ्रेंड ने सिपाही के लिए 2 शादी तोड़ी:झांसी में पिता होमगार्ड, बहाने से मिलने घर आता था रजत; पढ़िए पूरी LOVE STORY

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment