Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एचपीसीएल हत्याकांड आरोपी अजय आगरा से बदायूं जेल लौटा:मेडिकल जांच के बाद वापस बदायूं जेल में शिफ्ट

    11 hours ago

    2

    0

    बदायूं एचपीसीएल प्लांट में हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय प्रताप को शनिवार को मेडिकल जांच के लिए आगरा भेजा गया था। पुलिस टीम की निगरानी में उसे आगरा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां आवश्यक जांचें कराई गईं। जांच पूरी होने के बाद उसे वापस बदायूं जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। आरोपी की कुछ महत्वपूर्ण जांचें स्थानीय स्तर पर संभव नहीं थीं, जिसके कारण उसे आगरा रेफर किया गया था। डॉक्टरों ने उसकी शारीरिक स्थिति का परीक्षण किया है। उसकी टांग में फंसी गोली निकालने के लिए ऑपरेशन पर अंतिम निर्णय जांच रिपोर्ट आने के बाद लिया जाएगा। गौरतलब है कि वारदात के बाद पुलिस ने अजय प्रताप का 'हाफ एनकाउंटर' किया था। इस दौरान उसकी दोनों टांगों में गोली लगी थी। उसे प्लास्टर चढ़ाकर जेल भेजा गया था, लेकिन गोली अभी भी उसकी टांग में फंसी हुई है। यह मामला 12 मार्च को थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में हुई घटना से संबंधित है। उस दिन जीएम सुधीर कुमार गुप्ता और एजीएम हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) तक पहुंची थी। मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है, और स्थानीय पुलिस टीम भी विवेचना में सक्रिय रूप से जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कल्याणपुर सीट पर भाजपा से पहली पसंद रवि बाजपेयी:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार सतीश निगम, कांग्रेस से उमेश दीक्षित; जानिए विधायक का क्या हुआ
    Next Article
    बलरामपुर में दीक्षांत परेड का जश्न:नवप्रशिक्षित आरक्षियों के लिए सांस्कृतिक संध्या और बड़ा खाना आयोजित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment