Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एएनएम के पति का शव फांसी पर लटका मिला:महोबा में पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    7 hours ago

    1

    0

    महोबा के पनवाड़ी थाना क्षेत्र में एक एएनएम के पति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी पर लटका मिला। घटना नगारा चौकी अंतर्गत ग्राम मसूदपुरा की है। सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान करीब 50 वर्षीय खूबचंद राजपूत पुत्र भुमानीदीन राजपूत के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को फंदे से नीचे उतार लिया था, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं और उसी गांव में तैनात हैं। यह घटना आज सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है, जब परिवार के अन्य सदस्य घर पर ही मौजूद थे। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। गांव में इस अचानक हुई मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। नगारा घाट चौकी प्रभारी सनय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उस समय शव जमीन पर पड़ा था और परिजनों ने बताया कि खूबचंद ने सुबह करीब 10 बजे फांसी लगा ली थी। उन्होंने कहा कि मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह सामने आएगी। चौकी प्रभारी के अनुसार, अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामला संदिग्ध है और हर पहलू से जांच की जा रही है। मामले में विधिक कार्यवाही जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में हेड जेल वार्डर की मौत:साइकिल से गिरने पर सिर में लगी थी चोट, जारी जांच
    Next Article
    बुलंदशहर में शवा हत्याकांड में 3 आरोपी बरी,एक दोषी करार:4 साल जेल में रहने के बाद कोर्ट से मिली राहत, अगली सुनवाई पर तय होगी सजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment