Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, 2 की मौत:दो महिलाएं गंभीर घायल, झपकी आने से हादसा; अंबेडकर नगर जा रहा था परिवार

    8 hours ago

    1

    0

    बिल्हौर में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में कार चालक और एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। कार सवार एक युवक सुरक्षित बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने चालक और महिला को मृत घोषित कर दिया। पूरा मामला विस्तार से जानिए… अंबेडकर नगर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के खानपुर सलेमपुर निवासी अंकित पुत्र काशीराम ने बताया कि वह राजस्थान के रेवाड़ी में निजी नौकरी करते हैं। वह अपनी मौसी करिश्मा (20),उनकी सास टगोरी बालादास (56),उनकी बेटी सोना (18) और कार चालक मुनेंद्र उर्फ मुन्ना (50) के साथ किराये की अर्टिगा कार से अंबेडकर नगर स्थित घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। हादसा सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे एक्सप्रेसवे के किलोमीटर-216 पर ईसन नदी पुल के पास हुआ। कार लखनऊ की ओर जा रही थी। बताया गया कि चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई।टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए।मौके पर पहुंचे यूपीडा सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला। हादसे में घायल हुए दो लखनऊ रेफर हादसे में राजस्थान के धारूहेड़ा थाना क्षेत्र की गोयल कॉलोनी महेश्वरी निवासी चालक मुनेंद्र उर्फ मुन्ना और बिहार के कटिहार जिले की बंगरोरा बारसोई निवासी टगोरी बालादास की मौत हो गई। वहीं,करिश्मा और सोना गंभीर रूप से घायल हो गईं। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को परिजनों के कहने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। अंकित हादसे में सुरक्षित बच गए। पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन की मदद से हटवाकर सुरक्षित खड़ा करा दिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में सार्वजनिक जगह पर शराब पीते 51 लोग गिरफ्तार:पुलिस ने चलाया 'ऑपरेशन पियक्कड़', सभी पर कानूनी कार्रवाई शुरू
    Next Article
    बांसी में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत समारोह:विक्रम सिंह बोले- नियमितीकरण के लिए प्रयास जारी, अनुदेशकों से एकजुट रहने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment