Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक्टर चंद्रचूड़ सिंह की हवेली पर चाची ने किया कब्जा:अलीगढ़ में बोले- पिता की मौत के बाद फर्जी वसीयत कराई; हमें घुसने नहीं दे रहे

    17 hours ago

    1

    0

    बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह शनिवार को अपने भाई अभिमन्यु सिंह के साथ अलीगढ़ पहुंचे। DM-SSP से मुलाकात कर पुश्तैनी संपत्ति पर हो रहे कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि जलालपुर एस्टेट की हवेली और आसपास की कई जमीनों पर चाची और उनके बेटों के अलावा परिवार के कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इनके अलावा कुछ स्थानीय नेता भी हमारी पैतृक संपत्ति को हड़पना चाहते हैं। चंद्रचूड़ ने बताया- पिताजी के रहते समय किसी ने कोई आपत्ति नहीं उठाई। लेकिन, जुलाई- 2022 में उनके निधन के बाद हालात अचानक बदल गए। कई जमीनों पर अवैध कब्जे हो गए। हमें अपनी ही हवेली में घुसने नहीं दिया जा रहा। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… जलालपुर एस्टेट परिवार से आते हैं अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह चंद्रचूड़ सिंह 'माचिस, जोश, क्या कहना' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनका परिवार अलीगढ़ के पुराने जमींदार परिवारों में गिना जाता है। उनके पिता कैप्टन बलदेव सिंह भारतीय सेना में अधिकारी रहे। वह 1985 में सदर विधानसभा सीट से विधायक बने थे। परिवार की जमीनें जलालपुर और आसपास के कई गांवों में फैली हैं। जमीनों पर छोटे-बड़े विवाद पहले भी होते रहे, लेकिन यह पहली बार मामला खुलकर सामने आया है। चाचा के निधन के बाद बढ़ा विवाद चंद्रचूड़ के चाचा गंगा सिंह लंबे समय से स्वीडन में रहते थे। भाई की मौत के बाद गंगा सिंह जलालपुर हवेली में आकर रहने लगे। अक्टूबर-2025 में गंगा सिंह का निधन हो गया। उसके बाद से ही पुश्तैनी संपत्ति, हवेली और ट्रस्ट से जुड़ी जमीनों पर कब्जे और दावेदारी को लेकर परिवार में तनातनी बढ़ गई। अब पढ़िए चंद्रचूड़ के भाई अभिमन्यु ने जो कहा… दादा की मौत से एक दिन पहले बनी फर्जी वसीयत हमारे दादाजी अलीगढ़ के बहुत बड़े जमींदार थे। साल- 1997 में उनका निधन हुआ था। उनके निधन से ठीक एक दिन पहले एक फर्जी वसीयत तैयार कर ली गई थी। इस बड़े षड्यंत्र में परिवार के कुछ सदस्यों के साथ बाहरी लोग भी शामिल हैं। इस फर्जी वसीयत के जरिए सारी की सारी बेशकीमती जमीनें एक ही परिवार और दो लोगों के नाम ट्रांसफर कर दी गईं। तहसील कर्मियों से मिलीभगत वसीयत का कोई प्रोबेट भी नहीं कराया गया था। चाचा गंगा सिंह की पत्नी और बेटे ने फर्जी तरीके से हवेली और जमीन पर कब्जा किया। उन लोगों ने बेहद शातिर तरीके से तहसील कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत से राजस्व दस्तावेजों में हेर-फेर की। नाम बदलकर सालों तक इन जमीनों को अवैध रूप से बेचा है। हम मुंबई में थे, हमारे पीछे खेल होता रहा मेरा परिवार लंबे समय से मुंबई में रह रहा था। अलीगढ़ से दूर रहने के कारण इस बात की भनक तक नहीं लगी कि पैतृक संपत्तियों को कब्जा कर बेचा जा रहा है। अब धोखाधड़ी की जानकारी पर लीगल टीम को काम पर लगा दिया है। पैतृक संपत्ति में 1870 में बनी ऐतिहासिक हवेली द जलालपुर एस्टेट भी शामिल है। यह एक हेरिटेज प्रॉपर्टी है। सभी दस्तावेज निकाले गए हैं और उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई है। कोर्ट में पहुंचा मामला, अब क्रिमिनल एक्शन की तैयारी चंद्रचूड़ के भाई अभिमन्यु ने बताया- अलीगढ़ की अदालत में सिविल सूट दर्ज करा दिया है। दो महीने से लगातार सबूत जुटा रहा हूं। जल्द ही इस मामले में क्रिमिनल केस दर्ज कराया जाएगा। इस जमीनी विवाद और धोखाधड़ी में न सिर्फ परिवार के लोग शामिल हैं, बल्कि कुछ स्थानीय राजनेता भी गलत तरीके से इसमें घुसने की कोशिश कर रहे हैं। जो भी इस जालसाजी में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ------------------------------- यह खबर भी पढ़िए अलीगढ़ में संपत्ति विवाद को लेकर पहुंचे एक्टर चंद्रचूड़ सिंह, SSP से की शिकायत, बोले- मेरी हवेली और जमीनों पर कब्जा किया जा रहा बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह सोमवार को अलीगढ़ पहुंचे। इसके बाद वह एसएसपी ऑफिस पहुंचकर अपनी पुश्तैनी संपत्ति पर हो रहे कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरे सुनील शेट्टी:कहा- आप होते कौन हैं किसी को बैन करने वाले, ये अधिकार किसी को नहीं; जानिए क्या है मामला
    Next Article
    रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल फुटबॉल वर्ल्ड कप के नॉकआउट में:कोलंबिया से ड्रॉ खेला, कांगो जीतकर अगले दौर में; मेसी को आराम दिया

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment