Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एमएलसी की पोस्ट पर टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार:बाराबंकी में फेसबुक कमेंट के बाद वकीलों का प्रदर्शन, मिली जमानत

    4 hours ago

    2

    0

    बाराबंकी में एमएलसी अंगद सिंह की फेसबुक पोस्ट पर टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया। इस गिरफ्तारी के विरोध में वकीलों ने प्रदर्शन किया और सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई। हालांकि, बाद में युवक को जमानत मिल गई। कुछ दिन पहले एमएलसी अंगद सिंह ने अपने परिवार के साथ एक फेसबुक पोस्ट साझा की थी। इस पोस्ट पर राजा दुबे नामक युवक ने टिप्पणी की। उसने लिखा था कि 'भारत माता' का जयकारा लगाते समय एमएलसी का पुत्र शांत खड़ा रहा और मां के इशारे पर ही उसने हाथ उठाया। राजा दुबे ने इस घटना को संस्कारों से जोड़ते हुए टिप्पणी की थी। यह मामला कुछ समय तक शांत रहा, लेकिन गुरुवार शाम को इसमें नया मोड़ आया। शहर कोतवाली पुलिस ने फेसबुक यूजर राजा दुबे को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और शांतिभंग की धारा में चालान कर गुरुवार को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। शुरुआती खबरों में उसकी जमानत निरस्त होने की बात सामने आई थी। जमानत निरस्त होने की सूचना मिलने पर वकीलों ने राजा दुबे के समर्थन में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी दौरान सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर बहस तेज हो गई। कई यूजर्स ने राजा दुबे की गिरफ्तारी के लिए एमएलसी को जिम्मेदार ठहराते हुए उनकी आलोचना की। इस संबंध में एमएलसी अंगद सिंह ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि "किसी कार्यकर्ता को बुरा लगा होगा, उसने मुकदमा कराया है।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में पिछले दिनों हुई बारिश से ठंडक:दिन में तेज धूप करेगी परेशान, पारा 33°C रहने का है अनुमान
    Next Article
    कानपुर में चलती कार में लूट:तमंचा-चाकू दिखाकर रोका, मोबाइल से 71 हजार का लोन लिया; दोस्तों से भी ठगे 5 हजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment