Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एमपी के 11 जिलों में बारिश, जयपुर में ओले गिरे:तमिलनाडु में भारी बारिश, नैनीताल में टेंपरेचर 12°C से नीचे पहुंचा

    4 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश से नवरात्रि और दशहरे की तैयारियों पर असर पड़ा है। सीहोर में पंडालों के टेंट उड़ गए, जबकि महू में रावण के पुतले भी भीग गए। पिछले 24 घंटे में इंदौर-उज्जैन समेत 11 जिलों में बारिश दर्ज की गई। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का हल्का असर बना हुआ है। जयपुर और अजमेर में रविवार को कई इलाकों में बारिश हुई और ओले भी गिरे। टोंक और बारां जिलों में भी बरसात हुई। उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद बारिश का दौर थम गया है। शनिवार को प्रदेशभर में मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। तमिलनाडु के कोयंबटूर और चेन्नई में भारी बारिश हो रही है, जिससे शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने आगे भी भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। उत्तराखंड में ठंड का असर बढ़ने लगा है। मसूरी और नैनीताल में न्यूनतम तापमान 12°C से नीचे दर्ज किया जा रहा है। वहीं, चारधाम और ऊंचाई वाले इलाकों में रात का पारा शून्य से नीचे पहुंच रहा है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें राज्यों के मौसम की खबर बिहार: दिन-रात का तापमान 2॰C तक गिर सकता बिहार में धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज भी राज्य के सभी जिलों में मौसम के सामान्य बने रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 10 से ज्यादा शहरों में पारा 20°C के नीचे राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से रविवार को जयपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, बारां, अजमेर समेत कई जिलों में बारिश हुई। जयपुर और अजमेर में ओले भी गिरे। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: सुबह-शाम बढ़ी ठंड, बारिश के नहीं आसार पंजाब और चंडीगढ़ में आज को मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 24 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: बद्रीनाथ और गंगोत्री में पारा माइनस में उत्तराखंड में सोमवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश या बर्फबारी को लेकर मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। सुकमा से लेकर सरगुजा तक मौसम बिगड़ा रह सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    CJP नेताओं की जमानत मामले में मजिस्ट्रेट को धमकी:FIR दर्ज; सौरव दास और आशुतोष रांका 6 दिन पहले जंतर-मंतर से पकड़े गए थे
    Next Article
    खबर हटके- लड़की से मिलने 2000km का सफर, AI निकली:मर्दानगी के लिए दूध में खून मिलाकर पीने की परंपरा; पक्षी को लगाई 3D चोंच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment