Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एमराॅल्ड बिल्डिंग में आग, 9 वीं मंजिल में लोग फंसे:लिफ्ट से किया रेस्क्यू, रोबोट ने आग बुझाई, कानपुर में फायर टीम का मॉकड्रिल

    5 hours ago

    2

    0

    कानपुर के कंपनी बाग स्थित एमराल्ड बिल्डिंग में मंगलवार को अग्निशमन विभाग की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य शहर में किसी भी आपातकालीन स्थिति, खासकर आग लगने की घटना के दौरान किस तरह से त्वरित और सुरक्षित तरीके से बचाव कार्य किया जाए, इसकी तैयारी को परखना और लोगों को जागरूक करना था। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल, दीपेंद्र नाथ चौधरी और फायर विभाग के कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बिल्डिंग की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और वहां रहने वाले लोगों को आग लगने की स्थिति में जरूरी सावधानियों के बारे में बताया। अधिकारियों ने कहा कि बिल्डिंग में पानी के प्वाइंट, कार्बन डाइऑक्साइड सिलेंडर और आने-जाने के रास्ते हमेशा खुले रहने चाहिए। सीढ़ियों या गलियारों में सामान रखकर रास्ता बंद नहीं करना चाहिए, ताकि आपात स्थिति में राहत कार्य में कोई बाधा न आए। ड्रिल के दौरान एक काल्पनिक स्थिति बनाई गई, जिसमें बेसमेंट में आग लगने का दृश्य तैयार किया गया। आग ज्यादा होने के कारण फायरकर्मियों को वहां पहुंचने में कठिनाई हुई। इसके बाद टीम ने रोबोट की मदद से आग पर काबू पाया और अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके अलावा 33 मंजिला इमारत की 9वीं मंजिल पर आग लगने का भी अभ्यास किया गया। फ्लैट में फंसे लोगों को बचाने के लिए फायर ब्रिगेड ने लिफ्ट के जरिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की मॉक ड्रिल से आपदा के समय बेहतर समन्वय बनता है और लोगों में जागरूकता बढ़ती है, जिससे जान-माल का नुकसान कम किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में जमीन विवाद में युवती से मारपीट:परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया, SSP से मदद मांगी
    Next Article
    IPL में गुजरात Vs मुंबई मैच-टॉस थोड़ी देर में होगा:रोहित शर्मा के खेलने पर सस्पेंस, नेट्स में प्रैक्टिस की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment