Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एनएसयूआई ने गैस किल्लत, महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया:देवरिया के सुभाष चौक पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

    6 hours ago

    1

    0

    देवरिया में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने शनिवार को घरेलू गैस की किल्लत, कालाबाजारी और बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष धनंजय यादव के नेतृत्व में सुभाष चौक पर हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी गैस सिलेंडर के साथ गोबर के उपले लेकर पहुंचे, जिससे प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया गया। इस दौरान "रसोई बचाओ, सरकार जगाओ", "चूल्हा ठंडा सरकार मौन" और "गैस दो या गद्दी छोड़ो" जैसे नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने धूप में बैठकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया और आम जनता की समस्याओं को उजागर किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' ने इस अवसर पर कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने गरीब और मध्यम वर्ग को बुरी तरह प्रभावित किया है। उन्होंने बताया कि रसोई गैस की किल्लत से आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है, और कालाबाजारी ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। मल्ल ने चेतावनी दी कि यदि गैस आपूर्ति व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ और कालाबाजारी पर रोक नहीं लगी, तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी। इस प्रदर्शन में ऋषि यादव, अमीत गुप्ता, जुलेखा खातून, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, रीता देवी, निर्मला वर्मा, डॉ. सी.पी. चौहान, जयप्रकाश धनगर, अजीत, सुनील कुमार यादव, मीना, आरती सिंह, संजय यादव, प्रिंस शाह, राजू कुशवाहा, अभय शुक्ला, इजहार, प्रतीक यादव और शंशाक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप:फिरोजाबाद में सेंटर पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने किया हंगामा
    Next Article
    दहेज हत्या के 510 मामलों में 508 में जमानत:अपने फैसलों से सुर्खियों में आए हाईकोर्ट के एक जस्टिस, फैसले भी एक जैसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment