Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बोले- अच्छे से खबर लेंगे, फिर रोना नहीं:IPS अजय पाल की बंगाल चुनाव में एंट्री; अखिलेश बोले- ये भाजपा के एजेंट

    5 hours ago

    2

    0

    यूपी के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट IPS अजय पाल शर्मा की बंगाल चुनाव में धमाकेदार एंट्री हुई है। अजय पाल ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान को कड़ी चेतावनी दी है। कहा, अगर जनता को डराया या धमकाया तो अच्छे से खबर ली जाएगी। फिर रोना-पछताना मत। अजय पाल शर्मा के एक्शन का वीडियो भी सामने आया है। IPS अजय पाल को TMC नेता जहांगीर खान के खिलाफ वोटरों को डराने की शिकायत मिली थी। इसके बाद वे खुद मौके पर पहुंचे थे। उनके नेतृत्व में SSB, FST और QRT की टीम ने छापेमारी की। जहांगीर खान को सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता है, ऐसे में इस कार्रवाई ने सियासी पारा और बढ़ा दिया है। चुनाव आयोग ने बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के लिए 11 ऑब्जर्वर बनाए हैं, लेकिन सबसे अधिक चर्चा IPS अजय पाल की हो रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने IPS अजय पाल शर्मा को भाजपा का एजेंट बताया। उन्होंने कहा कि सही समय आने पर भाजपा और उनके संगी-साथियों के इन जैसे एजेंडों के एजेंटों की सारी आपराधिक करतूतों की गहरी जांच होगी और बेहद सख्त दंडात्मक कार्रवाई भी। वहीं, टीएमसी ने अजय पाल को कुख्यात सिंघम बताया। कहा कि ये उत्तर प्रदेश नहीं बंगाल है। 2 फोटो देखिए… पहले जानिए, VIDEO में अजय पाल शर्मा क्या कहते दिखे? 18 और 15 सेकेंड के 2 वीडियो सामने आए हैं। इसमें IPS अजयपाल शर्मा कह रहे हैं, ‘फिर उसकी खबर फिर अच्छे चलेंगे हम। ये जहांगीर के घर वाले भी खड़े हैं। उसको बता देना कायदे से। ये बार बार जो खबरें आ रही हैं कि उसके लोग धमका रहे हैं। उसकी खबर अच्छे से लेंगे। फिर बाद में रोना पछताना मत।’ जहांगीर का डर इतना कि लोग घर का पता नहीं बता रहे थे तृणमूल कांग्रेस ने दक्षिण 24 परगना जिले में फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से जहांगीर खान को पार्टी से टिकट दिया है। जहांगीर की उम्र 41 साल और वह 12वीं पास हैं। IPS अजय पाल शर्मा दक्षिण 24 परगना जिले के ऑब्जर्वर हैं। जहांगीर खान पर स्थानीय लोगों को डराने-धमकाने के गंभीर आरोप लग रहे थे। शिकायत मिलते ही IPS अजय पाल शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अजय पाल शर्मा ने स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों से जहांगीर खान के घर का पता पूछा, लेकिन सभी बताने में आनाकानी कर रहे थे। आखिरकार उनकी टीम ने तलाशी के बाद जहांगीर का घर ढूंढ निकाला। उम्मीदवार के पास Y कैटेगरी सिक्योरिटी, 10 की जगह 14 तैनात थे अजय पाल शर्मा जब TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के घर पहुंचे, तो वहां बंगाल पुलिस के 14 जवान सुरक्षा में तैनात मिले। स्थानीय एसपी से जानकारी मांगने पर पता चला कि जहांगीर को Y कैटेगरी की सुरक्षा के तहत केवल 10 पुलिसकर्मी मिले हैं। अजय पाल शर्मा ने मौके पर तैनात 4 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को लेकर सख्त रुख अपनाया और स्थानीय एसपी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि नियम विरुद्ध तरीके से अतिरिक्त फोर्स क्यों तैनात की गई? 29 अप्रैल को 142 सीटों पर होगी वोटिंग पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 सीटों के लिए वोटिंग हो चुकी है। इस दौरान छिटपुट घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो मतदान शांतिपूर्ण रहा था। 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होनी है। कोलकाता समेत कुल 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण की संवेदनशीलता को देखते हुए चुनाव आयोग की ओर से 11 नए पुलिस पर्यवेक्षक बंगाल भेजे गए हैं। इसमें से एक नाम आईपीएस अजय पाल शर्मा का है। अखिलेश ने तंज कसा, बोले- लोकतंत्र के अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे टीएमसी ने कहा- आईपीएस पर गंभीर आरोप, मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी टीएमसी ने आईपीएस अजय पाल शर्मा की तैनाती को लेकर सवाल उठाए हैं। टीमएसी ने कहा, योगी आदित्यनाथ सरकार में काम कर चुके अजय पाल शर्मा पर पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। वर्ष 2020 में उन्हें रामपुर के एसपी पद से हटाकर उन्नाव के पुलिस प्रशिक्षण केंद्र भेजा गया था। यह कार्रवाई एक आंतरिक रिपोर्ट के बाद हुई थी, जिसमें उन पर पोस्टिंग में कथित अनियमितताओं के आरोप लगे थे। इसके बाद एक एसआईटी का गठन किया गया, जिसने मामले में सतर्कता जांच की सिफारिश की थी। वहीं, उनके खिलाफ आपराधिक विश्वासघात, साजिश और साक्ष्य मिटाने जैसे आरोपों में केस दर्ज होने की भी बात सामने आई थी। एक महिला द्वारा लगाए गए आरोपों में कहा गया था कि अजय पाल शर्मा ने शादी का झांसा देकर धोखा दिया और शिकायत करने पर उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कराई गई। टीएमसी ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा है कि यदि निष्पक्षता से समझौता किया गया, तो लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा। साथ ही यह भी कहा गया कि पश्चिम बंगाल का माहौल अलग है और यहां किसी भी तरह की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डेंटल सर्जन से एनकाउंटर स्पेशलिस्ट तक, जानिए अजय पाल शर्मा को… डेंटिस्ट से 2011 में आईपीएस बने अजय पाल शर्मा को 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' के नाम से भी जाना जाता है। वह 15 साल के करियर में 500 से अधिक एनकाउंटर कर चुके हैं। इनमें 15 अपराधी मारे गए, जबकि अन्य गिरफ्तार किए गए। 22 महीने में किए 136 एनकाउंटर पंजाब के लुधियाना के रहने वाले डॉ. अजय पाल शर्मा आईपीएस बनने से पहले डेंटल सर्जन थे। उन्होंने पटियाला के सरकारी मेडिकल कॉलेज से बीडीएस (डेंटल साइंसेज) की डिग्री ली थी। उनके छोटे भाई अमित पाल शर्मा एक आईएएस अधिकारी हैं। 41 साल के अजय पाल अभी प्रयागराज में एडिशनल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) के पद पर तैनात हैं। इससे पहले वह पांच जिलों में एसपी/एसएसपी रह चुके हैं। जौनपुर में बतौर एसपी अपने 22 महीने के कार्यकाल में उन्होंने रिकॉर्ड 136 एनकाउंटर किए। यह किसी भी जिले में एक एसपी के कार्यकाल में हुई मुठभेड़ों की संख्या के मामले में सबसे अधिक है। इन जिलों की संभाली कमान वह हाथरस, शामली, रामपुर और जौनपुर के कप्तान रह चुके हैं। वर्ष 2013 में प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले में बतौर एएसपी तैनात रहे। पुलिस मुख्यालय में एसपी कार्मिक और यूपी-112 के कप्तान के रूप में भी उन्हें जिम्मेदारी दी गई। महिला ने लगाए थे गंभीर आरोप अजय पाल शर्मा का करियर केवल सफलताओं से ही नहीं, बल्कि विवादों से भी भरा रहा है। 2020 में दीप्ति शर्मा नाम की एक महिला ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। महिला का दावा था कि अजय पाल ने उनसे 2016 में शादी की थी और बाद में मुकर गए। इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि लखनऊ के हजरतगंज थाने में उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई और एसआईटी जांच भी बैठी। इसी विवाद के चलते उनका प्रमोशन भी लंबे समय तक अटका रहा, हालांकि बाद में उन्हें क्लीन चिट मिल गई। महाकुंभ में नोडल अधिकारी रहे महाकुंभ से ठीक पहले उन्हें प्रयागराज में नोडल अधिकारी (महाकुंभ, कमिश्नरेट प्रयागराज) के पद पर तैनात किया गया। 22 दिसंबर 2024 को उन्हें एडिशनल सीपी प्रयागराज बनाया गया। इस दौरान महाकुंभ के सफल आयोजन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। महाकुंभ के बाद उन्हें एडिशनल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रयागराज का दायित्व सौंपा गया। ------------------ यह खबर भी पढ़िए… योगी के साथ तेजस्वी सूर्या ने बनाया सेल्फी VIDEO:सीएम बोले- ये मेरी आखिरी रैली, बंगाल के युवाओं को खास मैसेज दिया बंगाल चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सोमवार को भाजपा के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सेल्फी वीडियो बनाया। तेजस्वी के कहने पर योगी ने बंगाल के युवाओं को खास मैसेज भी दिया। तेजस्वी सूर्या ने कहा- योगीजी, ये TMC के कुशासन से सबसे ज्यादा त्रस्त वेस्ट बंगाल के युवा हैं। मैं आपसे रिक्वेस्ट करता हूं कि उनके लिए एक मैसेज दीजिए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'अच्छे से खबर लेंगे', UP के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट ने TMC कैंडिडेट को चेताया
    Next Article
    आशुतोष महाराज को AK-47 से मारने की मिली धमकी:कहा- इतनी गोली मारूंगा, सीने में पीतल-पीतल हो जाएगा; आतंकवादी शहजाद भट्टी गैंग से आई कॉल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment